फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   After killing God with knives, I wrote on Facebook, 'I killed my husband'

चाकुओं से गोदकर हत्या के बाद फेसबुक पर लिखा ‘मैनें पति को मार डाला’

Mon, 04 Jan 2021 01:50 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
After killing God with knives, I wrote on Facebook, 'I killed my husband'
नई दिल्ली। महरौली इलाके में रविवार शाम एक महिला ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर पति की हत्या कर दी। उसने पति पर चाकू के 12 से ज्यादा वार किए और बाद में हाथ की नसें काटकर खुदकुशी का प्रयास किया। वारदात के बाद महिला ने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि उसने पति की हत्या कर दी है और लाश घर में पड़ी है। घटना का बाद का वीडियो भी उसने पोस्ट किया। उसका फेसबुक पेज देखकर उज्जैन, मध्यप्रदेश से एक रिश्तेदार ने मकान मालिक को फोन किया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस को उसके कब्जे से एक नोट मिला है।
विज्ञापन

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के मुताबिक चिराग शर्मा (37) पत्नी रेनुका के साथ जेबीटीएस गार्डन, छत्तरपुर एन्क्लेव, महरौली में रहता था। दोनों ही मैक्स इंश्योरेंस में काम करते थे। लॉकडाउन के बाद से महिला नौकरी नहीं कर रही थी। इस वजह से दोनों के बीच कुछ दिनों से झगड़ा हो रहा था। रविवार शाम भी दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हुआ। इस दौरान तैश में आकर महिला ने चाकू उठाकर चिराग शर्मा पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू किया। जब वह बेहोश होकर नीचे गिर गया तो महिला ने अपने ऊपर भी चाकू से वार कर खुदकुशी का प्रयास किया। इसके बाद महिला ने फेसबुक पर लिखा दिया कि उसने अपने पति की हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

क्या लिखा नोट में
पुलिस को महिला से एक नोट मिला है। इसमें लिखा है कि चिराग उससे दहेज मांग रहा था और उसके कहीं अवैध संबंध थे। बताया जा रहा है कि दोनों ने लव मैरिज की थी। चिराग मूलत: यमुनानगर, हरियाणा का रहने वाला था। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारी इस मामले में देर रात तक कुछ नहीं बोल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed