फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Admission will be available in UG PG in 45 central universities only on basis of CUET merit

दिल्ली : 45 केंद्रीय विश्वविद्यालय में सिर्फ सीयूईटी की मेरिट से यूजी-पीजी में मिलेंगे दाखिले

Tue, 22 Mar 2022 05:04 AM IST
सुशील कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Tue, 22 Mar 2022 05:04 AM IST
सार

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के अध्यक्ष प्रो. एम जगदीश कुमार ने बताया कि नई शिक्षा नीति के तहत इस सत्र से स्नातक और स्नातकोत्तर प्रोग्राम में सीयूईटी से दाखिले होंगे।

विज्ञापन
Admission will be available in UG PG in 45 central universities only on basis of CUET merit
एम जगदीश कुमार - फोटो : facebook.com/mamidalajagadesh.kumar

विस्तार

शैक्षणिक सत्र 2022-23 से 45 केंद्रीय विश्वविद्यालय में स्नातक और स्नातकोत्तर प्रोग्राम में सीट कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस एग्जाम (सीयूईटी) 2022 के मेरिट स्कोर से मिलेगी। स्नातक प्रोग्राम में सीयूईटी अनिवार्य रूप से लागू हो रहा है, जबकि स्नातकोत्तर प्रोग्राम में इस बार सीयूईटी के साथ-साथ विश्वविद्यालय अपनी प्रवेश परीक्षा से दाखिला दे सकते हैं, लेकिन अगले शैक्षणिक सत्र में अनिवार्य सीयूईटी से ही दाखिले होंगे।

विज्ञापन


नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) सीयूईटी आयोजित करेगी। सीयूईटी 13 भारतीय भाषाओं में आयोजित होगा। सीयूईटी के मेरिट स्कोर से निजी, डीम्ड और स्टेट यूनिवर्सिटी चाहें तो स्नातक और स्नातकोत्तर प्रोग्राम में दाखिला दे सकती हैं। एनटीए सीयूईटी को लेकर अप्रैल के पहले हफ्ते में ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की खिड़की खोलेगा, जबकि जुलाई के पहले हफ्ते में देशभर के परीक्षा केंद्रों में सीयूईटी आयोजित होगा।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के अध्यक्ष प्रो. एम जगदीश कुमार ने बताया कि नई शिक्षा नीति के तहत इस सत्र से स्नातक और स्नातकोत्तर प्रोग्राम में सीयूईटी से दाखिले होंगे। यूजीसी मंगलवार को इसे लेकर नोटिफिकेशन जारी करेगा। एनटीए इसी हफ्ते परीक्षा को लेकर सिलेबस, पैटर्न समेत अन्य जानकारियों का शेड्यूल जारी करेगा। अप्रैल के पहले हफ्ते में एनटीए स्नातक और स्नातकोत्तर प्रोग्राम में दाखिले की सीयूईटी को लेकर ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की खिड़की खोलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जामिया, एएमयू समेत सेंट स्टीफन भी मानेगा नियम
यूजीसी अध्यक्ष ने कहा कि सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों और उनके अधीनस्थ कॉलेजों को सीयूईटी से स्नातक और स्नातकोत्तर प्रोग्राम में अनिवार्य रूप से दाखिले देने हैं। यूजीसी का यह नियम अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों पर भी लागू होगा। इसमें जामिया मिल्लिया इस्लामिया, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) और दिल्ली विश्वविद्यालय का सेंट स्टीफन भी शामिल है। यह संस्थान जिन अपने आरक्षण नियमों के तहत सीट आवंटित करते हैं, वह जारी रख सकते हैं। सीयूईटी से किसी भी संस्थान के आरक्षण नियम में कोई बदलाव नहीं होगा। किसी भी आरक्षण को इससे दिक्कत नहीं होगी। मसलन जामिया 50 फीसदी सीटें अल्पसंख्यक समुदाय यानी मुस्लिमों के लिए आरक्षित रखता है तो उन्हीं को मिलेगी, लेकिन यहां पर सीट सीयूईटी के मेरिट स्कोर के आधार पर ही आवंटित होगी।

परीक्षा का माध्यम हिंदी, अंग्रेजी संग 13 भारतीय भाषाएं
सीयूईटी में परीक्षा का माध्यम हिंदी, अंग्रेजी समेत 13 भारतीय भाषाएं होंगी। छात्र इन 13 भाषाओं में से कोई भी चुन सकते हैं। इसमें मराठी, गुजराती, तमिल, तेलगू, कन्नड़, मलयालम, उर्दू, असमी, बांग्ला, उड़िया, असमी, हिंदी समेत अंग्रेजी शामिल हैं। सीयूईटी में अनिवार्य परीक्षा इन्हीं भारतीय भाषाओं में से किसी एक में देनी होगी।

27 डोमेन में से एक और अधिक से अधिक छह विषय चुन सकेंगे
चार वर्षीय स्नातक डिग्री प्रोग्राम के आधार पर सीयूईटी में 27 डोमेन रखे गए हैं। छात्रों को इन 27 में से कम से कम एक और अधिक से अधिक छह डोमेन यानी सब्जेक्ट की च्वॉइस रखने का विकल्प मिलेगा। इसमें अकाउंटेंसी या कंप्यूटर अकाउंटेसी, बायोलॉजी या बायोलॉजी स्ट्डीज या बायोटेक्नोलॉजी, बिजनेस स्ट्डीज, केमिस्ट्री, कंप्यूटर साइंस या इंफोरमेटिक्स प्रैक्टिस, इकोनोमिक्स या बिजनेस इकोनोमिक्स, इंजीनियरिंग ग्राफिक्स,  एंट्रेप्रेयूर्शिप, जियोग्राफी, हिस्ट्री, होम साइंस, नॉलेज ट्रेडिशन-प्रैक्टिस इन इंडिया, लीगल स्ट्डीज, कमर्शियल आर्ट्स, मैथमेटिक्स, फिजिकल एजुकेशन या एनसीसी, फिजिक्स, पॉलिटिक्ल साइंस, साइकोलॉजी, सोशलॉजी, टीचिंग एप्टीट्यूट, एग्रीकल्चर, मॉस मीडिया या मास कम्यूनिकेशन, एंथ्रोपोलॉजी, फाइन आर्ट या विजुअल आर्ट (स्कलपचर या पेंटिंग) परफार्मिंग आर्ट्स (डांस, कथक, भरतनाट्यम, कत्थकली, ओडिसी, ड्रामा, थियेटर, म्यूजिक जनरल, हिंदोस्तानी, संगीत, पर्शियन-नॉन पर्शियन) और संस्कृत विषय होंगे।

ऐसा होगा परीक्षा का पैटर्न
12वीं कक्षा के एनसीईआरटी सिलेबस से सीयूईटी का प्रश्न पत्र तैयार होगा। इसमें तीन सेक्शन होंगे। सेक्शन-एक दो हिस्सों में विभाजित होगा। सेक्शन-ए यानी हिंदी, अंग्रेजी समेत 13 भारतीय भाषाओं पर आधारित पेपर होगा। यह सभी छात्रों के लिए अनिवार्य रहेगा जबकि सेक्शन-1 बी फोरन लैंग्वेज या फिर लिटरेचर की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए ऑप्शनल रहेगा। यह उन छात्रों के लिए होगा, जोकि बीए फ्रेंच आदि में स्नातक डिग्री की पढ़ाई करना चाहते होंगे। इसमें फ्रेंच, स्पेनिश, जर्मन, नेपाली, पर्शियन, इटेलियन, अरेबिक, सिंधी, कश्मीरी, कोकंणी, डोगरी, मैथली, मणीपुरी, तिब्तयन, चाइनीज, रशियन, जापानी, बोड़ो भाषा होगी। छात्र इनमें से अपनी मनपसंद चुन सकता है। वहीं, सेक्शन-बी अनिवार्य पेपर होगा। इसमें छात्र को अपने मनपसंद डोमेन में से कम से कम एक और अधिक से अधिक छह डोमेन यानी सब्जेक्ट चुनने होंगे। इस पेपर में छात्रों को हिंदी, अंग्रेजी समेत 13 भारतीय भाषाओं में लिखने का विकल्प मिलेगा। इसके अलावा पेपर डी यानी जनरल पेपर होगा। यह वोकेशनल, फाइन आर्ट आदि प्रोग्राम के छात्रों के लिए ऑप्शनल रहेगा। यह उन छात्रों के लिए होगा, जो ऊपर लिखे 27 डोमेन वाले सब्जेक्ट से अलग होगा और ऐसे छात्रों को उसी में स्नातक प्रोग्राम की पढ़ाई करनी होगी।

छात्रों और विश्वविद्यालयों का दबाव कम होगा
सीयूईटी से छात्रों और विश्वविद्यालयों दोनों का बोझ कम होगा। छात्रों की समय और पैसे की बचत होगी। वहीं, दूरदराज व ग्रामीण इलाकों के छात्रों को भी अब बड़े विश्वविद्यालयों में दाखिले का बराबर मौका मिलेगा। एनटीए देश के हर इलाके में परीक्षा केंद्र स्थापित करेगा। एनटीए से अनुरोध किया जाएगा कि जेईई मेन और नीट की तर्ज पर अभ्यास एप के माध्यम से सीयूईटी की भी प्रैक्टिस करवाई जाए। सीयूईटी कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी। स्नातक प्रोग्राम में दाखिला सीयूईटी के मेरिट स्कोर से ही मिलेगा। इसमें 12वीं कक्षा के अंक का वैटेज नहीं होगा। फिलहाल पीजी प्रोग्राम में भी अगले साल से सीयूईटी अनिवार्य रूप से लागू होगा। -प्रो. एम जगदीश कुमार, अध्यक्ष, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग


एक नजर
- यूजीसी मंगलवार को स्नातक और स्नातकोत्तर प्रोग्राम में सीयूईटी को लेकर नोटिफिकेशन जारी करेगा।
- एनटीए तीन से चार दिन में सीयूईटी को लेकर शेड्यूल जारी करेगा। इसमें सिलेबस, परीक्षा पैटर्न आदि होगा।
- 45 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में यूजी में अनिवार्य रूप से सीयूईटी की मेरिट स्कोर से मिलेगी सीट। पीजी में इस वर्ष सीयूईटी से कुछ विश्वविद्यालयों में दाखिला। अगले वर्ष से अनिवार्य रूप से लागू।
- अप्रैल के पहले हफ्ते में सीयूईटी को लेकर ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की खिड़की खुलेगी।
- जुलाई के पहले हफ्ते में सीयूईटी का आयोजन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed