{"_id":"61df6c04b86ce022d91cdd06","slug":"admission-to-jnu-through-common-entrance-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : जेएनयू में कॉमन एंट्रेंस टेस्ट से मिलेगा दाखिला, अकादमिक परिषद की बैठक में फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : जेएनयू में कॉमन एंट्रेंस टेस्ट से मिलेगा दाखिला, अकादमिक परिषद की बैठक में फैसला
Thu, 13 Jan 2022 05:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 13 Jan 2022 05:32 AM IST
सार
मगर विश्वविद्यालय प्रशासन के इस फैसले का छात्र संगठन और शिक्षकों ने किया विरोध।
विज्ञापन
जेएनयू
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में नए सत्र(2022-23) से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) के जरिये दाखिला मिलेगा। जेएनयू प्रशासन ने बुधवार को हुई अकादमिक परिषद की बैठक में यह फैसला लिया। उधर, विश्वविद्यालय के नए फैसले का शिक्षक संगठनों और छात्र संगठनों ने विरोध किया है।
विज्ञापन
दाखिला निदेशक जयंत के त्रिपाठी ने कहा कि विश्वविद्यालय के सदस्यों ने नए निर्णय का समर्थन किया है। जेएनयू के मुताबिक, अकादमिक परिषद में विचार-विमर्श के दौरान स्कूलों के डीन, केंद्र अध्यक्षों और परिषद के बाहरी सदस्यों सहित बड़ी संख्या में सदस्यों ने इस बात पर जोर दिया कि सीयूईटी देश भर के योग्य छात्रों को एक समान अवसर प्रदान करेगा। इससे उन पर कई विश्वविद्यालयों की प्रवेश परीक्षा का बोझ कम होगा।
विज्ञापन
जेएनयू की ओर से कहा गया है कि विश्वविद्यालय ने पिछले साल मार्च में हुई अपनी अकादमिक परिषद की बैठक में यह फैसला किया था कि जब भी राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) सीयूईटी आयोजित करेगी तब विश्वविद्यालय इसमें भाग लेगा। 2019 के बाद से जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय एनटीए के माध्यम से कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में अपने विभिन्न कार्यक्रमों में छात्रों को प्रवेश देने के लिए देश के विभिन्न केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा आयोजित कर रहा है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि हाल ही में दिल्ली विश्वविद्यालय ने भी दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा कराने का निर्णय लिया है। इसे लेकर भी कई छात्र संगठनों और शिक्षकों ने विरोध प्रकट किया था।