फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Admission started in DU ncweb

डीयू : एनसीवेब में दाखिले की दौड़ शुरू, 25 जुलाई तक आवेदन कर सकती हैं दिल्ली की छात्राएं

Sun, 26 Jun 2022 04:37 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 26 Jun 2022 04:37 AM IST
सार

एनसीवेब में दाखिले की इच्छुक छात्राएं ncwebadmission.uod.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकती हैं।

विज्ञापन
Admission started in DU ncweb
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social media

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉन कॉलेजिएट वुमन एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेब) में शैक्षणिक सत्र 2022-23 में स्नातक पाठ्यक्रम की लगभग 15, 200 सीटों पर दाखिले की रेस शनिवार से शुरू हो गई। दिल्ली की छात्राएं 25 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती है। नियमित कॉलेजों में इस बार से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट (सीयूईटी) से दाखिले होंगे, जबकि एनसीवेब में बीते साल की तरह कटऑफ के आधार पर सीट मिलेगी। 

विज्ञापन


दाखिले के लिए अगस्त के मध्य में कटऑफ जारी होने की उम्मीद है। कटऑफ के लिए बारहवीं के अंकों को देखा जाएगा। एनसीवेब की निदेशक डॉ. गीता भट्ट ने बताया कि स्नातक पाठ्यक्रम के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया को शनिवार सुबह दस बजे से शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


एनसीवेब में दाखिले की इच्छुक छात्राएं ncwebadmission.uod.ac.in  क़े माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकती हैं। बीते साल तक डीयू के दाखिले पोर्टल पर एक कॉमन फॉर्म से एनसीवेब में पंजीकरण हो जाता था। लेकिन इस बार नियमित कॉलेजों के दाखिले सीयूईटी से होने हैं। ऐसे में एनसीवेब के लिए अलग से फॉर्म जारी किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पहले की तरह दाखिले मेरिट(कट ऑफ) के आधार पर ही होंगे। चूंकि दाखिले बारहवीं के अंकों के आधार पर होने हैं। ऐसेे में बारहवीं का रिजल्ट जारी होने पर पोर्टल को एक बार फिर से खोला जाएगा, जिससे कि छात्राएं अपने अंकों को भर सकें। अभी उन्होंने पंजीकरण केसाथ अपने व्यक्तिगत ब्यौरे, शैक्षणिक योग्यता व अन्य जानकारी के साथ दस्तावेज अपलोड कर अपना पंजीकरण करना है। 

मालूम हो कि एनसीवेब के 26 कॉलेज सेंटर हैं जिन पर बीए व बीकॉम की पढ़ाई होती है। यहां केवल दिल्ली की उन लड़कियों को ही दाखिला मिलता है, जो किसी पार्ट टाइम कोर्स व नौकरी करने के कारण रेगुलर कॉलेज में दाखिला नहीं ले पाती हैं। यहां दाखिला लेने पर डीयू की ही डिग्री मिलती है।


कटऑफ अगस्त के मध्य में आने की संभावना 
डॉ. भट्ट ने बताया कि अभी कटऑफ का शेड्यूल तय नहीं किया है। जब नियमित कॉलेजों में दाखिले शुरू होंगे तब ही कटऑफ आनी शुरू होंगी। अगस्त के मध्य में कटऑफ जारी होने की   संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed