फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Admission for 40 thousand seats in IPU begins

Mission Admission : आईपीयू में 40 हजार सीटों के लिए दाखिले की दौड़ शुरू

Thu, 03 Mar 2022 05:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 03 Mar 2022 05:01 AM IST
सार

 विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. महेश वर्मा ने बुधवार को दाखिला ब्रॉशर जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि बीते सालों की तरह इस बार भी बी-टेक, मेडिकल, लॉ, एमबीए, एमसीए, बी आर्क, बैचलर ऑफ डिजाइन प्रोग्राम में दाखिले राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा के आधार पर होंगे। हालांकि एमबीए, एमसीए और बैचलर ऑफ डिजाइन प्रोग्राम के लिए यूनिवर्सिटी प्रवेश परीक्षा भी आयोजित करेगी। 

विज्ञापन
Admission for 40 thousand seats in IPU begins
आईपी यूनिवर्सिटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) में शैक्षणिक सत्र 2022-23 में स्नातक से पीएचडी स्तर तक के पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई। आईपीयू की करीब 40 हजार से अधिक सीटों पर दाखिले के लिए आवेदन 30 अप्रैल और पीएचडी प्रोग्राम के लिए 15 अप्रैल तक कर सकते हैं।

विज्ञापन


 विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. महेश वर्मा ने बुधवार को दाखिला ब्रॉशर जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि बीते सालों की तरह इस बार भी बी-टेक, मेडिकल, लॉ, एमबीए, एमसीए, बी आर्क, बैचलर ऑफ डिजाइन प्रोग्राम में दाखिले राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा के आधार पर होंगे। हालांकि एमबीए, एमसीए और बैचलर ऑफ डिजाइन प्रोग्राम के लिए यूनिवर्सिटी प्रवेश परीक्षा भी आयोजित करेगी। 
विज्ञापन


वहीं 50 एकेडमिक प्रोग्राम के लिए यूनिवर्सिटी कंप्यूटर आधारित कॉमन एंट्रेस एग्जाम दिल्ली-एनसीआर समेत देश के आठ शहरों में 15 मई से 30 मई के बीच आयोजित करेगी। इनमें दिल्ली-एनसीआर, लखनऊ, चंडीगढ़, कोलकाता, बंगलूरू, जयपुर, मुंबई और पुणे शामिल हैं। इस बार भी रेगुलर तथा साप्ताहिक प्रोग्राम में दाखिले के लिए कोई प्रवेश परीक्षा नहीं होगी। इनमें अंतिम उत्तीर्ण की गई परीक्षा की मेरिट या अन्य मानकों के आधार पर दाखिले होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी प्रोग्राम के लिए वेबसाइट http://ipu.admission.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदकों को 1200 रुपये का भुगतान करना होगा। दाखिले से जुड़ी अन्य जानकारी यूनिवर्सिटी की वेबसाइट http://ipu.ac.in पर उपलब्ध है।

एनालिटिक्स से भी कर सकेंगे एमबीए
आईपीयू की ओर से एमबीए प्रोग्राम में दाखिले की प्रक्रिया 15 फरवरी से शुरू हो चुकी है। एमबीए में ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 अप्रैल है। आगामी सत्र के लिए विवि एक नया प्रोग्राम एमबीए एनालिटिक्स भी शुरू कर रहा है।

मेडिकल कॉलेज खोलने की तैयारी
कुलपति ने बताया कि द्वारका में डीडीए ने उन्हें एक जमीन देने का आश्वासन दिया है। इस पर मेडिकल कॉलेज या स्वास्थ्य संबंधी कोर्स शुरू हो सकते हैं। यह जमीन स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए ही है। इसके अलावा लेक्चर थियेटर को अपग्रेड कर वर्ल्ड क्लास करने जा रहे हैं। यह करीब 40 करोड़ की लागत से तैयार होगा। छात्रों की सुविधा के लिए अत्याधुनिक सभागार-कम-प्लेसमेंट और इंक्यूबेशन सेंटर भी बनाया जा रहा है। वहीं यूनिवर्सिटी को भी पूरा कंप्यूटराइज्ड करने जा रहे हैं। वहीं पूर्वी दिल्ली में तैयार कैंपस दो महीने में खोल दिया जाएगा।

नए सत्र से यूजी-पीजी के 6 नए कोर्स 

गुरु गोबिंद सिंह इन्द्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) में नए शैक्षणिक सत्र 2022-23 से यूजी-पीजी स्तर के छह नए कोर्स शुरू किए जा रहे हैं। नए कोर्स आईपीयू के सूरजमल विहार स्थित यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ डिजाइन एंड इनोवेशन में उपलब्ध होंगे।

इनमें एमएड स्पेशल एजुकेशन (बौद्धिक दिव्यांगता), मास्टर ऑफ डिजाइन (इंडस्ट्रियल डिजाइन), मास्टर ऑफ डिजाइन (इंटीरियर डिजाइन), बी.डिजाइन (इंडस्ट्रियल डिजाइन), बी.डिजाइन (इंटरेक्टिव डिजाइन), बी. डिजाइन (इंटीरियर डिजाइन) शामिल है। इन कोर्सेज के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

आईपीयू के कुलपति प्रो महेश वर्मा ने बताया कि यह कोर्स  बाजार की जरूरत के अनुसार तैयार किए गए हैं। यह एक तरह के व्यावहारिक कौशल आधारित कोर्स हैं। एमएड स्पेशल एजुकेशन कोर्स विशेष जरूरत वाले बच्चों को पढ़ाने के लिए हैं। आईपीयू के पूर्वी दिल्ली कैंपस में पहले बैचलर ऑफ डिजाइन शुरू किया गया था। हमने सोचा कि इस कोर्स में कुछ नया जोड़ेे जाने की जरूरत है।

ऐसे में बैचलर ऑफ डिजाइन कोर्स को विस्तार देते हुए इन कोर्स को शुरू किया गया है। बैचलर ऑफ डिजाइन के मौजूदा प्रोग्राम में लैटरल एंट्री का विकल्प भी उपलब्ध होगा। शुरुआत में इन कोर्स के लिए 120 सीटें हैं। आवेदन आईपीयू की दाखिला वेबसाइट के माध्यम से किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed