फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   actor deep sidhu last song to be release soon

Deep Sidhu Last Song Coming Up: आने वाला है दीप सिद्धू का गाना 'जे असी लाहौर पढ़दे हुंदे', अभिनय करते हुए आएंगे नजर

Wed, 16 Feb 2022 11:33 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 16 Feb 2022 11:33 AM IST
सार

अभिनेता दीप सिद्धू की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पंजाबी गाने का पोस्टर शेयर किया था। इसमें वह अभिनय करते हुए नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन
actor deep sidhu last song to be release soon
दीप सिद्धू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत जिले में कुंडली-पलवल-मानेसर मार्ग पर हुए सड़क हादसे में पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू की मौत हो गई है। इस हादसे में उनकी मंगेतर रीना राय घायल हुई हैं। दीप सिद्धू किसान आंदोलन के दौरान सुर्खियों में आए थे। वर्ष 2015 में उनकी पहली पंजाबी फिल्म 'रमता जोगी' रिलीज हुई थी।

विज्ञापन


उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर कर अपने गाने की घोषणा की थी। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर गाने का पोस्टर भी शेयर किया था। इसका टाइटल 'जे असी लाहौर पढ़दे हुंदे (अगर हम लाहौर पढ़ते होते)' रखा गया है। इससे पता चलता है कि यह विभाजित पंजाब से जुड़ता हुआ गीत है, जिसमें भारत और पाकिस्तान के पंजाब का जिक्र है।

विज्ञापन

दीप सिद्धू का आखिरी गीत

दुर्भाग्य से उनके निधन के बाद यह उनके जीवन का आखिरी गीत बन गया है, जिसमें सिद्धू अभिनय करते हुए नजर आने वाले हैं। गाने को दिलराज गरेवाल ने लिखा है और इसे अमरप्रीत छाबड़ा ने डायरेक्ट किया है। अब यह गाना कब रिलीज होगा, इसका अभिनेता के फैन्स को बेसब्री से इंतजार रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रीना राय भी दिखेंगी साथ

उनकी मंगेतर रीना राय भी इस गाने में नजर आने वाली हैं। अभिनेत्री ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर कर इसकी जानकारी दी थी। रीना रॉय पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल हैं। पंजाबी फिल्म ‘रंग दे पंजाब’ में दीप और रीना ने साथ में काम किया था। दोनों काफी समय से साथ थे।

किसान आंदोलन के दौरान आए थे चर्चा में

किसान आंदोलन के दौरान एक पुलिस अधिकारी से अंग्रेजी में बहस करते हुए दीप सिद्धू का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था। इसके बाद वह लगातार किसान आंदोलन में डटे रहे। अभिनेता किसान संगठनों के फैसलों पर कई बार सवाल उठाते हुए भी नजर आए थे। लाल किले पर झंडा फहराने व हिंसा को लेकर भी उन्हें आरोपी बनाया गया था। इस केस में दीप सिद्धू की गिरफ्तारी भी हुई थी।

लॉ की पढ़ाई की, फिर मॉडलिंग से की करियर की शुरुआत

पंजाब के मुक्तसर जिले में अप्रैल 1984 में जन्मे संदीप उर्फ दीप सिद्धू ने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। दीप सिद्धू ने लॉ की पढ़ाई की थी। वह किंगफिशर मॉडल हंट के विजेता रहे। मिस्टर इंडिया कॉन्टेस्ट में मिस्टर पर्सनालिटी का खिताब भी जीता। वर्ष 2015 में उनकी पहली पंजाबी फिल्म 'रमता जोगी' रिलीज हुई थी। हालांकि दीप सिद्धू वर्ष 2018 में आई फिल्म जोरा दास नंबरिया से मशहूर हुए, जिसमें उनका किरदार गैंगस्टर का था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed