{"_id":"62bf762a7457f2542863081c","slug":"action-will-be-taken-if-the-walls-of-du-are-dirty-the-university-administration-warned-of-strictness","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi University : डीयू की दीवारों को गंदा किया तो होगी कार्रवाई, विश्वविद्यालय प्रशासन ने दी सख्ती की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi University : डीयू की दीवारों को गंदा किया तो होगी कार्रवाई, विश्वविद्यालय प्रशासन ने दी सख्ती की चेतावनी
Sat, 02 Jul 2022 04:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 02 Jul 2022 04:03 AM IST
सार
डीयू प्रशासन ने दीवारों पर पोस्टर लगाकर या हाथ से स्लोगन लिखकर गंदा करने वालों केे खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का फैसला किया है। इस संबंध में डीयू की ओर से एक अधिसूचना जारी की गई है।
विज्ञापन
Delhi University
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली विश्वविद्यालय कैंपस में अब दीवारों पर पोस्टर लगाना मंहगा पड़ सकता है। डीयू प्रशासन ने दीवारों पर पोस्टर लगाकर या हाथ से स्लोगन लिखकर गंदा करने वालों केे खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का फैसला किया है। इस संबंध में डीयू की ओर से एक अधिसूचना जारी की गई है।
विज्ञापन
डीयू ने ऐसे लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि जिन लोगों के नाम व पोस्टर दीवारों पर चिपकाए गए या लिखे पाए गए तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, प्रचार व अपनी बात छात्रों तक पहुंचाने के लिए डीयू परिसर मेें वॉल ऑफ डेमोक्रेसी बनाई गई हैं।
विज्ञापन
छात्रों को इन्हीं पर लिखने व पोस्टर चिपकाने की इजाजत है। लेकिन निर्धारित जगह दिए जाने के बावजूद कुछ लोग नियमों की अवहेलना करते हुए दीवारों पर पोस्टर लगा देते हैं। डीयू छात्रसंघ चुनाव के दौरान तो छात्र संगठन से समर्थित उम्मीदवार पूरी दीवारों को पोस्टरों से ढक देते हैं। छात्रसंघ चुनाव के दौरान पोस्टर चिपकाने वालों के खिलाफ दिल्ली संपत्ति निरूपण अधिनियम एक्ट के तहत कार्रवाई का प्रावधान है और दीवारों पर पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन