फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Action taken against illegal construction and fire safety violations; notices issued at several locations.

Delhi News: अवैध निर्माण और अग्नि सुरक्षा उल्लंघनों पर कार्रवाई, कई जगह नोटिस

Thu, 25 Jun 2026 10:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 10:21 PM IST
विज्ञापन
Action taken against illegal construction and fire safety violations; notices issued at several locations.
दिल्ली सरकार के राजस्व विभाग ने विशेष निरीक्षण अभियान के तहत 31 स्थलों का निरीक्षण किया गया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के राजस्व विभाग ने विशेष निरीक्षण अभियान के तहत बृहस्पतिवार को राजधानी के विभिन्न जिलों में 31 स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान अग्नि सुरक्षा मानकों, भवन उपविधियों और अवैध निर्माण संबंधी नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर कई प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किए गए। हालांकि दिनभर की कार्रवाई में किसी भवन को सील करने या तोड़फोड़ की कार्रवाई नहीं की गई।
राजस्व विभाग की दैनिक निरीक्षण रिपोर्ट के अनुसार बृहस्पतिवार को सबसे अधिक 22 निरीक्षण मध्य जिले में किए गए, जबकि पश्चिम जिले में पांच और उत्तर जिले में तीन स्थलों की जांच की गई। मध्य जिले के पहाड़गंज क्षेत्र में होटलों की व्यापक जांच के दौरान कई गंभीर खामियां सामने आईं। होटलों में कमरों में आपातकालीन निकास योजना नहीं मिलने, लिफ्ट में आपातकालीन संपर्क नंबर प्रदर्शित न होने और सीढ़ियों के पास खुली विद्युत वायरिंग पाए जाने पर नोटिस जारी किया गया। इसी तरह खुली वायरिंग, टिन शेड निर्माण तथा आपातकालीन नंबरों की अनुपस्थिति को लेकर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

एक होटल में फायर अलार्म खराब मिला, आपातकालीन निकास मार्ग अवरुद्ध पाया गया और अनुमत नौ कमरों के स्थान पर 15 कमरे संचालित किए जा रहे थे। इसके अलावा गेस्ट हाउस को होटल के रूप में चलाने का मामला भी सामने आया। प्रशासन ने संबंधित प्रबंधन को नोटिस जारी किया। एक अन्य होटल में भी आपातकालीन निकास व्यवस्था और सुरक्षा संबंधी कमियों पर नोटिस दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर जिले के बुराड़ी क्षेत्र में तीन अवैध निर्माणों की पहचान की गई। निरीक्षण के दौरान भवन स्वीकृति योजना, फायर एनओसी और एमसीडी पूर्णता प्रमाणपत्र नहीं मिलने जैसी गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। दक्षिण-पश्चिम जिले के नजफगढ़ में कृषि भूमि का बिना अनुमति गैर-कृषि उपयोग करने के मामले में भी नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed