फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Acid given after misdeed with minor in delhi, accused arrested, wife involved in cruelty absconded

Delhi News : नाबालिग से दुष्कर्म कर पिलाया तेजाब, आरोपी गिरफ्तार, हैवानियत में शामिल पत्नी फरार

Sun, 17 Jul 2022 04:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 17 Jul 2022 04:32 AM IST
सार

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी फैक्टरी मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर पत्नी की मदद से वारदात को अंजाम देने का आरोप है। पत्नी अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर छापामारी कर रही है। 
 

विज्ञापन
Acid given after misdeed with minor in delhi, accused arrested, wife involved in cruelty absconded
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बाहरी दिल्ली के नांगलोई इलाके में 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म और उसे तेजाब पिलाकर जान से मारने की कोशिश करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता को गंभीर हालत में एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी फैक्टरी मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर पत्नी की मदद से वारदात को अंजाम देने का आरोप है। पत्नी अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर छापामारी कर रही है। 

विज्ञापन


शुक्रवार को नांगलोई थाने को एक पीसीआर कॉल मिली थी। कॉलर ने पुलिस को बताया कि उन्होंने बहन के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पकड़ रखा है। पुलिस ने मौके पर जाकर आरोपी जय प्रकाश को हिरासत में ले लिया। कॉलर ने बताया कि उसकी बहन एम्स में भर्ती है। पुलिस ने शनिवार को अस्पताल जाकर किशोरी का बयान लिया। पीड़िता ने बताया कि वह एक जूता फैक्टरी में काम करती है। 
विज्ञापन


दो जुलाई को उसकी फैक्टरी के मैनेजर जय प्रकाश ने उसे किसी काम से घर बुलाया। वहां उसने अपनी पत्नी की मदद से उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में पांच जुलाई को घर जाते समय जहरीला पदार्थ पिला दिया। पीड़िता किसी तरह घर पहुंची और बेहोश हो गई। इसके बाद परिजनों ने उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे एम्स रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता कई दिनों तक बयान देने की हालत में नहीं रही, लेकिन उसने किसी तरह अपने परिजनों को सच बता दिया। शुक्रवार को परिजनों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को कॉल की। बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त समीर शर्मा ने बताया कि परिजनों का आरोप है कि आरोपी ने उनकी नाबालिग बेटी को तेजाब पिलाया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। आरोपी की पत्नी की तलाश की जा रही है। 

बच्ची से दुष्कर्म मामले में पुलिस को नोटिस 

दिल्ली महिला आयोग ने 15 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। पुलिस से आरोपियों के गिरफ्तारी के मामले में जानकारी मांगी है। साथ ही, पीड़िता के बयान जल्द से जल्द एसडीएम के सामने दर्ज कराने के लिए कहा है। उक्त मामले में लड़की के पिता ने आयोग से शिकायत की थी।

उसने बताया कि वह दिहाड़ी मजदूर है और अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहता है।  उसकी 15 साल की बेटी एक जूता फैक्ट्री में काम करती है। एक दिन जूता फैक्ट्री का एक ठेकेदार अपनी पत्नी की बीमारी के बहाने उसकी बेटी को अपने घर ले गया और दुष्कर्म  किया।

लड़की फिलहाल बेहद गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने मामले का संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। आयोग ने पुलिस से कहा है कि पीड़िता का बयान तुरंत अस्पताल में ही मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज किया जाए, क्योंकि बच्ची की हालत बेहद गंभीर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed