फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Accused of murdering girlfriend arrested after eight years

Delhi News: प्रेमिका की हत्या का आरोपी आठ साल बाद गिरफ्तार

Mon, 15 Sep 2025 06:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 06:50 PM IST
विज्ञापन
Accused of murdering girlfriend arrested after eight years
एक लाख का इनाम घोषित था, वारदात के बाद नेपाल भाग गया था
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। न्यू अशोक नगर में शादी से इन्कार करने पर प्रेमिका की हत्या करने के मामले में आठ साल से फरार चल रहे एक लाख के इनामी बदमाश को अपराध शाखा ने दबोचा है। आरोपी की पहचान बिहार निवासी अर्जुन कुमार उर्फ भोला के रूप में हुई है। हत्या करने के बाद आरोपी नेपाल भाग गया था।
वहां उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर एक महिला की हत्या कर दी। उस मामले में नेपाल पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। बाद में उसे नेपाल में 25 साल की सजा हो गई। नेपाल में चल रहे जेन जी प्रदर्शन के दौरान आरोपी अर्जुन नेपाल की जेल तोड़कर फरार हो गया। जैसे ही उसने भारत की सीमा में प्रवेश किया उसे दबोच लिया गया।
विज्ञापन

अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त हर्ष इंदौरा ने बताया कि 17 नवंबर 2017 को न्यू अशोक नगर निवासी पप्पू सिंह ने अपनी बेटी के अपहरण की सूचना पुलिस को दी थी। पीड़ित ने बताया कि अर्जुन उर्फ भोला और पिंटू नामक युवक पर बेटी को अगवा करने का शक है। इसी आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

छानबीन के दौरान पप्पू की बेटी का शव अर्जुन के कमरे से बरामद हो गया। उस पर चाकू के कई वार करने के अलावा गला भी रेता हुआ था। पुलिस ने हत्या की धारा जोड़कर मामले की छानबीन शुरू की लेकिन काफी प्रयास के बाद भी अर्जुन का कोई सुराग नहीं लग पाया। बाद में उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये इनाम घोषित कर दिया गया।
मामले की जांच अपराध शाखा को सौंप दी गई। छानबीन के दौरान अपराध शाखा की टीम को पता चला कि हत्या के बाद आरोपी नेपाल भाग गया है। वहां उसने अपने दोस्त नौशाद के साथ मिलकर नौशाद की गर्लफ्रेंड की मां की हत्या कर दी है। नेपाल में अर्जुन और नौशाद व इनके साथियों को 25 साल की सजा हो गई है।


जेन जी प्रोटेस्ट के दौरान जेल से भागा, भारत की सीमा में घुसने पर दबोचा

छानबीन के दौरान इंस्पेक्टर पंकज ठकरान व उनकी टीम को खबर मिली कि जेन जी प्रदर्शन के दौरान आरोपी अर्जुन नेपाल की जेल से फरार हो गया है और वह भारत अपने माता-पिता के घर जाने की तैयारी कर रहा है। फौरन एक टीम को इंडो-नेपाल रक्सौल बॉर्डर भेजा गया। वहां आरोपी जैसे ही भारत की सीमा में घुसा उसे दबोच लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह मूलरूप से बिहार का रहने वाला है। उसके पिता जनक देव 2002 में दिल्ली आए थे। इन्होंने मंडोली इलाके में रहना शुरू कर दिया। अर्जुन भी अपने पिता के साथ रहकर सिलाई की फैक्टरी में काम करता था। पिता एक हादसे में घायल होकर गांव वापस लौटे तो अर्जुन ने न्यू अशोक नगर में किराये पर रहना शुरू कर दिया। जिस इमारत में अर्जुन रहता था वहीं पर 21 साल की युवती भी रहती थी। दोनों की दोस्ती हुई। अर्जुन उस पर शादी का दबाव बनाने लगा। मना करने पर युवती की हत्या कर दी। बाद में वह नेपाल फरार हो गया। अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed