फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Accused in pistol snatching arrested along with three accomplices in delhi

Delhi: पिस्टल छीनने के मामले में आरोपी तीन साथियों के साथ गिरफ्तार, आज भी कोमा में हैं कांस्टेबल छेत्रपाल

Wed, 16 Nov 2022 11:47 AM IST
Digvijay Singh एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 16 Nov 2022 11:47 AM IST
सार

इस हमले के दौरान हेड कांस्टेबल रतन लाल की मौत हो गई, जबकि कुछ वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घायल हो गए। हेड कांस्टेबल छेत्रपाल सिंह जिनकी सर्विस गन छीन ली गई थी वह चोटों के कारण कोमा में चले गए। तीन आरोपियों की पहचान समीर उर्फ बाली, सुहैल चौधरी और शाहनवाज उर्फ सानू के रूप में हुई है। जो इरफान उर्फ छेनू गिरोह के सदस्य हैं।

विज्ञापन
Accused in pistol snatching arrested along with three accomplices in delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 2020 में उत्तर पूर्वी में हुए दंगों के दौरान एक पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनने के मामले में आरोपी को 3 शूटरों के साथ गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने जिस पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनी थी वो गंभीर रूप से घायल हो गये थे। आलम यह है कि आज वो पुलिसकर्मी बिस्तर पर है

विज्ञापन


इस हमले के दौरान हेड कांस्टेबल रतन लाल की मौत हो गई, जबकि कुछ वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घायल हो गए। हेड कांस्टेबल छेत्रपाल सिंह जिनकी सर्विस गन छीन ली गई थी वह चोटों के कारण कोमा में चले गए। तीन आरोपियों की पहचान समीर उर्फ बाली, सुहैल चौधरी और शाहनवाज उर्फ सानू के रूप में हुई है। जो इरफान उर्फ छेनू गिरोह के सदस्य हैं।

विज्ञापन

 


स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाहा ने बताया कि 3 सितंबर को इंस्पेक्टर रविन्द्र त्यागी की टीम को सूचना मिली कि छेनू गैंग का शूटर सुहैल चौधरी शाहदरा में किसी वारदात को अंजाम देने वाला है। इसके बाद पुलिस ने ट्रैप लगाकर सुहैल चौधरी और उसके साथी शाहनवाज को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से 2 पिस्टल और 8 कारतूस बरामद किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस ने बताया कि शाहिद उर्फ शाहबाज तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा के दौरान हुए दंगों में सक्रिय रूप से शामिल था। वह 24 फरवरी, 2020 को दिल्ली के दयालपुर के चांद बाग में हुए दंगों का हिस्सा था। उसने हेड कांस्टेबल छेत्रपाल की सरकारी पिस्तौल लूट ली थी, जिन पर दंगाइयों ने हमला किया था। इस हमले में एक डीसीपी, एसीपी और कई पुलिस अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दंगे के दौरान घायल हेड कांस्टेबल रतन लाल ने दम तोड़ दिया था। हेड कांस्टेबल छेत्रपाल जिनकी पिस्तौल आरोपी ने छीन ली थी, उन्हें भी कई गंभीर चोटें आई और वह इस समय कोमा में हैं।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed