{"_id":"617707d831bf66515513ee13","slug":"according-to-meteorological-department-delhi-recorded-highest-annual-rainfall-for-the-second-time-in-120-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"1933 के बाद हुई सबसे ज्यादा बारिश: दिल्ली में 25 अक्तूबर तक हुई 1502.8 मिमी वर्षा, टूट सकता ऑल टाइम रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1933 के बाद हुई सबसे ज्यादा बारिश: दिल्ली में 25 अक्तूबर तक हुई 1502.8 मिमी वर्षा, टूट सकता ऑल टाइम रिकॉर्ड
Tue, 26 Oct 2021 01:09 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 26 Oct 2021 01:09 AM IST
सार
बारिश ने दिल्ली में नया रिकॉर्ड बनाया है, 120 साल में दूसरी बार सबसे ज्यादा सालाना बारिश दर्ज की गई है। बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और लोगों को सुबह-शाम ठंड का अहसास होने लगा है।
विज्ञापन
दिल्ली में मूसलाधार बारिश
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
दिल्ली की बारिश ने नया रिकॉर्ड कायम किया है। 120 सालों में दूसरी बार सबसे ज्यादा सालाना बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के दर्ज इतिहास में सबसे ज्यादा बारिश अपने नाम करने के आंकड़े से साल 2021 सिर्फ 32 मिमी पीछे है। अगले दो महीने में अगर इतनी मात्रा में दिल्ली में बारिश होती है तो इस साल की बारिश ऑल टाइम का रिकॉर्ड बनाएगी। उधर, मौसम विभाग का कहना है कि अगले एक हफ्ते दिल्ली में बारिश होने की कोई उम्मीद नहीं है। जबकि शुक्रवार को पूरे देश से इस साल का मानसून वापस लौट गया है।
मौसम विभाग का कहना है कि 1901 से 2021 के बीच तीन साल ऐसे रहे हैं जबकि सालाना बारिश 1200 मिली से ज्यादा हुई है। 2021 में 25 अक्तूबर तक दिल्ली में 1502.8 मिमी बारिश दर्ज हुई। इससे पहले 1933 में 1534.3 मिली बारिश हुई थी। वहीं, 1975 में यह आंकड़ा 1252.9 मिमी था। इस लिहाज से 1901 के बाद यह दूसरा साल है, जब सालाना बारिश सबसे ज्यादा हुई है। अभी ऑल टाइम रिकॉर्ड से 32 मिली पीछे है। अभी एक हफ्ते तक बारिश का अंदेशा नहीं है।
विज्ञापन
इससे पहले मौसम विभाग की ओर से रविवार के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था। देर शाम बारिश के साथ कुछ इलाकों में ओलावृष्टि हुई। सोमवार सुबह तक बारिश का सिलसिला जारी रहा। सुबह 8:30 बजे तक 27.5 मिमी बारिश हुई। हालांकि, मौसम विभाग ने दिन में कहीं भी बारिश रिकॉर्ड की है।
विज्ञापन
अब सर्दी के लिए हो जाएं तैयार, इस सप्ताह पारा गिरेगा
दिल्ली में रिकॉर्ड बारिश के बाद अब सर्दी के लिए तैयार हो जाएं। इस सप्ताह तेजी से न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी, इससे रात की ठिठुरन बढ़ जाएगी। इस तरह से अब मौसम करवट लेना शुरू करेगा। इस सप्ताह न्यूनतम तापमान 14-15 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। वहीं रविवार की बारिश ने अधिकतम तापमान को सामान्य से तीन डिग्री तक लुढ़का दिया। 27 अक्तूबर से अधिकतम तापमान बढ़ेगा जबकि न्यूनतम तापमान में गिरावट होनी शुरू होगी।
रविवार को हुई बारिश के कारण मौसम विभाग ने सोमवार सुबह 8.30 बजे तक 27.5 मिमी बारिश दर्ज की। लोदी रोड केंद्र पर सबसे अधिक 29.4 मिमी और रिज केंद्र पर 27.8 मिमी बारिश दर्ज हुई। मंगलवार को मौसम साफ रहेगा और सुबह केसमय हल्की धुंध रहने की संभावना है। मंगलवार को मौसम का मिजाज और तापमान ऐसे ही बने रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है।
बारिश से धुली हवा, गुणवत्ता संतोषजनक
दिल्ली-एनसीआर की हवा को सोमवार तड़के तक की बारिश ने एक बार फिर से धुल दिया है। इस महीने हवा की गुणवत्ता बेहतर रही है। सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 82 रिकॉर्ड किया गया। यह संतोषजनक स्तर में रही। इससे पहले 18 अक्तबूर को 46 सूचकांक के साथ गुणवत्ता अच्छी दर्ज की गई थी। इसके बाद से खराबी का सिलसिला शुरू हुआ। 20 अक्तूबर को यह खराब स्तर में पहुंच गई थी। वहीं, बाकी दिनों में यह औसत दर्जे में रही। रविवार को भी गुणवत्ता सूचकांक 160 पर था।
अधिकतम तापमान: 28.4 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 16.4 डिग्री सेल्सियस
पूर्वानुमान: आसमान साफ रहेगा, सुबह के समय हल्की धुंध रहने की संभावना।
26 अक्तूबर को सूर्यास्त: शाम 5 बजकर 41 मिनट
27 अक्तूबर को सूर्योदय: सुबह 6 बजकर 29 मिनट