फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   ABVP wrote a letter to President for appointment of new VC in JNU

जेएनयू में नए वीसी की नियुक्ति के लिए एबीवीपी ने राष्ट्रपति को पत्र लिखा

Tue, 01 Jun 2021 09:49 PM IST
शाहरुख खान पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 01 Jun 2021 09:49 PM IST
सार

छात्र संगठन ने राष्ट्रपति से आग्रह किया कि नए कुलपति की स्थायी नियुक्ति की जाए क्योंकि महत्वपूर्ण दायित्वों का अस्थायी निर्वहन हो रहा है।

विज्ञापन
ABVP wrote a letter to President for appointment of new VC in JNU
जेएनयू के कुलपति एम जगदीश कुमार - फोटो : facebook.com/mamidalajagadesh.kumar

विस्तार

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (एबीवीपी) ने मंगलवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र लिखकर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में नए कुलपति की नियुक्ति की मांग की। मौजूदा कुलपति एम. जगदीश कुमार का कार्यकाल जनवरी में समाप्त हो गया था, जिसके बाद वह छह महीने के सेवा विस्तार पर हैं।
विज्ञापन


छात्र संगठन ने राष्ट्रपति से आग्रह किया कि नए कुलपति की स्थायी नियुक्ति की जाए क्योंकि महत्वपूर्ण दायित्वों का अस्थायी निर्वहन हो रहा है। एबीवीपी जेएनयू के अध्यक्ष शिवम चौरसिया ने कहा कि विश्वविद्यालय के हित में तेजी से निर्णय नहीं हो पा रहे हैं, इसलिए स्थायी कुलपति की नियुक्ति जरूरी हो गई है।
विज्ञापन


इस बीच, दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ ने भी डीयू के वीसी को एक ज्ञापन सौंपकर शैक्षणिक एवं परीक्षा के मुद्दों का समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed