{"_id":"68308093bb89ec69b80b7ed6","slug":"abvp-objected-to-rahul-gandhis-visit-to-campus-without-permission-ashram-news-c-340-1-del1011-91236-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: बिना अनुमति राहुल गांधी के कैंपस आने पर एबीवीपी ने जताई आपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: बिना अनुमति राहुल गांधी के कैंपस आने पर एबीवीपी ने जताई आपत्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना अनुमति राहुल गांधी के कैंपस आने पर एबीवीपी ने जताई आपत्ति
-आरोप लगाया कि राहुल गांधी समर्थकों ने डूसू सचिव को कार्यालय में प्रवेश से रोका
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के बीते बृहस्पतिवार को डीयू कैंपस पहुंचने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। बिना अनुमति व पूर्व सूचना के कैंपस आने पर एबीवीपी ने आपत्ति जताई है। एबीवीपी ने कहा उनकी डीयू छात्रसंघ कार्यालय में आना लोकतंत्र का हनन है। एबीवीपी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी समर्थकों की ओर से डूसू सचिव मित्रवृंदा कर्णवाल को कार्यालय में प्रवेश से रोका गया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने इस मामले को लेकर डूसू कार्यालय में शुक्रवार को एक प्रेसवार्ता आयोजित की। एबीवीपी ने कहा कि डीयू में लोकसभा नेता विपक्ष का एक बार फिर बिना अनुमति और किसी पूर्व सूचना के आना ना केवल विवि की गरिमा के विरुद्ध है बल्कि यह शैक्षणिक वातावरण पर सीधा आघात है। एबीवीपी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के समर्थकों ओर बाहरी तत्वों ने छात्रों को बाहर खदेड़ कर जबरन ताला जड़ दिया। इसके साथ ही छात्र संघ सचिव मित्रवृंदा कर्णवाल को भी उनके ही कार्यालय में अंदर जाने से रोका गया, उनके साथ अभद्र व्यवहार हुआ, धक्का-मुक्की हुई।
वहीं, इसके विरोध में एबीवीपी ने प्रॉक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में मांग की गई कि इस घटना में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसके बाद प्रशासन ने इस मामले की जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया। डूसू सचिव मित्रवृंदा ने कहा, छात्र संघ कार्यालय में छात्र अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचते हैं। लेकिन सचिव को ही कार्यालय में जाने से रोका गया और दुर्व्यहार किया गया। बृहस्पतिवार को लोकसभा में विपक्ष नेता राहुल गांधी डूसू कार्यालय में पहुंच गए थे, जहां उन्होंने एससी-एसटी व ओबीसी छात्रों से मुलाकात की थी।