फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   ABVP gains ground in JNU amid changing dynamics, confusion among Left groups

Delhi News: जेएनयू में बदलते समीकरण में एबीवीपी मजबूत, वामपंथी गुटों में असमंजस

Thu, 30 Oct 2025 09:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 09:04 PM IST
विज्ञापन
ABVP gains ground in JNU amid changing dynamics, confusion among Left groups
-एबीवीपी का दावा, पिछले वर्ष के चुनावों में वामपंथी गुट अलग-अलग मैदान में उतरे थे, कई स्कूलों में हार करना पड़ा का सामना
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में छात्रसंघ चुनावों की आहट के साथ ही परिसर का माहौल एक बार फिर राजनीतिक रंग में रंग गया है, लेकिन इस बार तस्वीर कुछ बदली हुई है। लंबे समय से कैंपस की राजनीति पर पकड़ रखने वाले वामपंथी छात्र संगठन अब दबाव में नजर आ रहे हैं। जबकि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) पहले से अधिक संगठित और आत्मविश्वासी रूप में सामने आई है। एबीवीपी का दावा है कि पिछले वर्ष के चुनावों में वामपंथी गुट अलग-अलग मैदान में उतरे थे और कई कॉलजों में हार का सामना करना पड़ा। यहां तक कि संयुक्त सचिव पद पर भी एबीवीपी ने जीत दर्ज कर इतिहास रचा था। छात्र संगठन की यह सफलता उसके लगातार छात्र संपर्क, रचनात्मक गतिविधियों और प्रशासन से संवाद की सक्रिय नीति का परिणाम मानी जा रही है।




एबीवीपी का दावा है कि लगातार हार से वामपंथी खेमे में बेचैनी साफ झलक रही है। देशभर के विश्वविद्यालयों दिल्ली विश्वविद्यालय, हैदराबाद विश्वविद्यालय और पंजाब विश्वविद्यालय में भी वाम छात्र संगठनों का जनाधार कम होता जा रहा है। छात्र अब टकराव और नारेबाजी की जगह काम और जवाबदेही पर जोर देने लगे हैं। यही रुझान अब जेएनयू जैसे वैचारिक परिसर में भी दिखने लगा है। एबीवीपी का आरोप है कि हार के डर से इस बार वामपंथी गुटों ने अपने मतभेद भुलाकर गठबंधन बनाने का फैसला किया है। हालांकि, छात्रों का मानना है कि यह एकता विचारधारा से ज्यादा राजनीतिक मजबूरी का नतीजा है। अंदरूनी स्तर पर नेतृत्व और एजेंडे को लेकर मतभेद बने हुए हैं, जिससे यह गठजोड़ अस्थिर दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed