{"_id":"68c81320c93c4136ca0f8fdb","slug":"abvp-candidates-campaigned-in-north-and-south-campus-ashram-news-c-340-1-del1011-104974-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: एबीवीपी उम्मीदवारों ने नॉर्थ और साउथ कैंपस में किया प्रचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: एबीवीपी उम्मीदवारों ने नॉर्थ और साउथ कैंपस में किया प्रचार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एबीवीपी उम्मीदवारों ने नॉर्थ और साउथ कैंपस में किया प्रचार
-अलग-अलग कॉलेजों में जाकर छात्रों से मांगा समर्थन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के उम्मीदवारों ने नॉर्थ कैंपस, साउथ कैंपस और ऑफ कैंपस के कॉलेजों में प्रचार किया। चुनाव के लिए एबीवीपी ने अध्यक्ष पद पर आर्यन मान, उपाध्यक्ष पद पर गोविंद तंवर, सचिव पद पर कुणाल चौधरी और संयुक्त सचिव पद पर दीपिका झा को मैदान में उतारा है।
एबीवीपी से डूसू अध्यक्ष पद के उम्मीदवार आर्यन मान ने कहा कि कैंपस परिसरों में छात्रों का अथाह प्यार मिल रहा है। पूर्व में एबीवीपी-नीत डूसू पदाधिकारियों द्वारा किए गए कार्यों को लेकर हम छात्रों के बीच जा रहे हैं। चाहे यू-स्पेशल बस की शुरुआत हो या कॉलेज में आईसीसी का सुचारू संचालन हो। ऐसे तमाम मुद्दों पर छात्र हमारे साथ खड़े हैं। पूर्ण विश्वास है कि आगामी छात्रसंघ चुनाव में छात्र एबीवीपी पर भरोसा जताएंगे और हमारी जीत सुनिश्चित करेंगे।
एबीवीपी से उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार गोविंद तंवर ने कहा कि विद्यार्थी परिषद एकमात्र ऐसा संगठन है जो वर्ष के 365 दिन छात्रहितों की बात करता है। यही एबीवीपी को अन्य संगठनों से अलग करता है। इस वर्ष एबीवीपी यूनिवर्सिटी हेल्थ कार्ड, ओपन जिम, सब्सिडाइज्ड स्वास्थ्य बीमा और जॉब मेला जैसे विषयों पर कार्य करने वाली है। मुझे पूरा विश्वास है कि इस बार एबीवीपी के पक्ष में जनमत आएगा और केंद्रीय पैनल की सभी सीटों पर एबीवीपी विजय प्राप्त होगी।
विज्ञापन
एबीवीपी से सचिव पद के उम्मीदवार कुणाल चौधरी ने कहा एबीवीपी की विशेषता है कि यह पूरे वर्ष जमीन पर सक्रिय रहती है, केवल रील पर नहीं। इस वर्ष एबीवीपी विद्यार्थियों के लिए प्लेसमेंट, 10 हजार से अधिक इंटर्नशिप, मुफ्त एआई टूल्स सर्टिफिकेशन प्रोग्राम और चतुर्थ वर्ष के छात्रों के लिए रिसर्च पेपर लेखन में सुविधा जैसे मुद्दों पर कार्य करेगी। मुझे विश्वास है कि इस बार हमारा पैनल भारी मतों से विजयी होगा और डीयू के इतिहास में नया अध्याय लिखेगा।
एबीवीपी से संयुक्त सचिव पद की उम्मीदवार दीपिका झा ने कहा कि सभी कॉलेजों में छात्राओं का स्नेह और समर्थन मिल रहा है, जिसके लिए उनकी आभारी हूं। कॉलेज में महिला छात्रावास की व्यवस्था, पैड वेंडिंग मशीन की उपलब्धता, स्थायी रूप से महिला स्त्री-विशेषज्ञ की तैनाती, सभी छात्राओं के लिए एनसीसी की उपलब्धता, ट्रांसजेंडर छात्रवृत्ति, गर्ल्स कॉमन रूम की उचित व्यवस्था और सभी कॉलेजों के बाहर पिंक बूथ की स्थापना पर काम करना है। मुझे पूरा विश्वास है कि इस वर्ष हम चारों सीटों पर विजय प्राप्त करेंगे।