फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   AAP will launch agitation in support of contract workers

Delhi News: संविदा कर्मियों के समर्थन में आंदोलन करेगी आप

Sun, 15 Feb 2026 06:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 06:27 PM IST
विज्ञापन
AAP will launch agitation in support of contract workers
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने कथित रूप से निकाले गए संविदा कर्मचारियों के समर्थन में आंदोलन की तैयारी तेज कर दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने रविवार को सभी प्रभावित कर्मचारियों से एक मार्च को पहुंचकर अपनी आवाज बुलंद करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी संविदा कर्मचारियों के हक और सम्मान की लड़ाई पूरी मजबूती से सड़क पर लड़ेगी। उन्होंने बस मार्शल, डीटीसी कंडक्टर-ड्राइवर, अस्पतालों में कार्यरत डेटा एंट्री ऑपरेटर, नर्स, फार्मासिस्ट और मोहल्ला क्लीनिक कर्मचारियों सहित सभी संविदा कर्मियों से एकजुट होने की अपील की।
विज्ञापन

उन्होंने दावा किया कि डिम्ट्स के 400 कर्मचारी पहले से उनके संपर्क में हैं और पार्टी 10 हजार बस मार्शलों और छह हजार अन्य कर्मचारियों तक पहुंचने का अभियान चला रही है। भारद्वाज ने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार के अस्पतालों में पिछले दस वर्षों से कार्यरत डेटा एंट्री ऑपरेटरों को एक-एक कर हटाया जा रहा है, जिससे हजारों परिवारों पर रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि हमारे पास 15 दिन का समय है। हर उस व्यक्ति तक पहुंचना है जिसकी नौकरी खतरे में है या जिसे निकाला गया है। उन्होंने कहा कि एक मार्च को सभी कर्मचारी जंतर-मंतर पहुंचें और सरकार को अपना संख्या बल दिखाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दो मार्च तक सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानीं तो तीन मार्च से कर्मचारी अपने घरों के बाहर मेरी नौकरी भाजपा ने छीन ली है लिखे बोर्ड लगाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed