{"_id":"646cf912c76791e2d402cd55","slug":"aap-will-boycott-inauguration-of-new-parliament-building-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"New Parliament Building: नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह से AAP की दूरी, सांसद संजय सिंह ने बताई वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
New Parliament Building: नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह से AAP की दूरी, सांसद संजय सिंह ने बताई वजह
Tue, 23 May 2023 11:04 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 23 May 2023 11:04 PM IST
सार
दिल्ली में नए संसद भवन की बिल्डिंग के उद्घाटन समारोह से आम आदमी पार्टी ने दूरी बना ली है। वहीं कांग्रेस और टीएमसी भी सरकार के इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होगी।
विज्ञापन
नए संसद भवन की बिल्डिंग
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी नए संसद भवन के उद्घाटन कार्यक्रम का बहिष्कार करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को दोपहर 12 बजे से हवन पूजन के साथ नव निर्मित नए संसद भवन का उद्घाटन करेंगे। करीब 1200 करोड़ रुपये की लागत से नए संसद बनाया गया है। इस मामले में आप का कहना है कि आप इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होगी। पार्टी का कहना है कि नए संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति से करवाया जाना चाहिए। पार्टी केंद्र सरकार के फैसले से नाराज है। बता दें कि इस कार्यक्रम में आम आदम पार्टी के साथ कई अन्य विपक्षी दल भी शामिल नहीं होंगे।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने ट्वीट लिखा कि हमारी पार्टी पीएम मोदी के खिलाफ राष्ट्रपति को निमंत्रण नहीं दिए जाने पर विरोध करेगी और उद्घाटन समारोह का बहिष्कार करेगी। जानकारी के लिए बता दें कि विपक्षी दलों ने मांग की है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को नए भवन का उद्घाटन करना चाहिए। विपक्षी दलों की कड़ी आलोचना के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को नए संसद भवन की बिल्डिंग का उद्घाटन करेंगे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के निमंत्रण पर पीएम मोदी 28 मई को नए संसद भवन का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
संसद भवन के उदघाटन समारोह में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मूर्मू जी को आमंत्रित न करना उनका घोर अपमान है।
विज्ञापन
ये भारत के दलित आदिवासी व वंचित समाज का अपमान है।
मोदी जी द्वारा महामहिम राष्ट्रपति को आमंत्रित नही करने के विरोध में @AamAadmiParty उदघाटन कार्यक्रम का बहिष्कार…— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) May 23, 2023