{"_id":"64ef67c48db2f932290c4534","slug":"aap-retreated-shortly-after-claiming-the-post-of-prime-minister-ashram-news-c-340-1-del1011-23217-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: प्रधानमंत्री पद पर दावा करने के कुछ ही देर बाद पीछे हटी आप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: प्रधानमंत्री पद पर दावा करने के कुछ ही देर बाद पीछे हटी आप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केजरीवाल का मकसद देश को बचाना है, प्रधानमंत्री बनना नहीं : संजय सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए से लोकसभा चुनाव में दो-दो हाथ करने के लिए विपक्षी गठबंधन इंडिया की मुंबई में होने वाली बैठक से पहले उनके प्रधानमंत्री पद के चेहरे का मामला गरमा गया है। हालांकि इस मामले को तूल देने वाली आम आदमी पार्टी कुछ देर बाद ही पीछे हट गई और उसके कई नेताओं ने तर्क दिया कि उनके नेता अरविंद केजरीवाल प्रधानमंत्री पद की दौड़ में नहीं हैं। इसके अलावा उनकी पार्टी प्रधानमंत्री के लिए इंडिया गठबंधन में शामिल नहीं हुई है।
आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि वह अरविंद केजरीवाल को प्रधानमंत्री का उम्मीदवार चाहती हैं। इसके पीछे उन्होंने तर्क दिया कि कमरतोड़ महंगाई में भी लगातार दिल्ली एक ऐसा राज्य है, जिसमें सबसे कम महंगाई है। दिल्ली में 20 हजार लीटर प्रति महीना फ्री पानी मिलता है, फ्री शिक्षा मिलती है, फ्री बिजली मिलती है, महिलाओं को फ्री बस यात्रा मिलती है, बुजुर्गों को फ्री तीर्थ यात्रा मिलती है और इसके बावजूद भी एक मुनाफे का बजट पेश किया जाता है। इसके अलावा अरविंद केजरीवाल लगातार जनता के मुद्दे उठाते हैं और वह एक चैलेंजर की तरह उभरे है। वहीं दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने उनकी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि हर पार्टी अपने मुखिया को प्रधानमंत्री बनाना चाहती है। लिहाजा हम भी चाहते हैं कि अरविंद केजरीवाल को प्रधानमंत्री पद का चेहरा बनाया जाए।
उनके बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में यह मामला गरमा गया। इंडिया गठबंधन में शामिल दल के किसी नेता का बयान आने से पहले ही आम आदमी पार्टी डैमेज कंट्रोल करने में जुट गई। राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री पद के लिए आप इंडिया गठबंधन में शामिल नहीं हुई, बल्कि कई मुद्दों को लेकर इससे जुड़ी है। अरविंद केजरीवाल प्रधानमंत्री बनने की दौड़ में नहीं हैं। वहीं आप नेता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल का मकसद देश को बचाना है, प्रधानमंत्री बनना नहीं है। वह देश को बदहाली से बचाने के लिए इंडिया गठबंधन में शामिल हुए हैं। मंत्री आतिशी ने कहा कि आम आदमी पार्टी देश और लोकतंत्र को बचाने के लिए इंडिया गठबंधन में शामिल हुई है। अरविंद केजरीवाल इंडिया गठबंधन से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नहीं होंगे। गठबंधन इंडिया की बैठक 31 अगस्त और एक सितंबर को मुंबई में होगी।