फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   aap mp sanjay singh alleges of scam of rs 16 crore in land purchasing for the construction of ram temple in ayodhya

राम मंदिर के लिए भूमि खरीद में 16.5 करोड़ रुपये का घोटाला? आप सांसद संजय सिंह ने की उच्च स्तरीय जांच की मांग

Sun, 13 Jun 2021 10:02 PM IST
Vikas Kumar डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली।
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 13 Jun 2021 10:02 PM IST
सार

संजय सिंह के अनुसार इस मामले में अयोध्या के मेयर भी गवाह बने हैं, इसलिए इस मामले में उनकी भूमिका की भी जांच होनी चाहिए। 

विज्ञापन
aap mp sanjay singh alleges of scam of rs 16 crore in land purchasing for the construction of ram temple in ayodhya
आप सांसद संजय सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने राम मंदिर निर्माण के लिए खरीदी गई भूमि के मामले में 16.5 करोड़ रुपये का घोटाला करने का आरोप लगाया है। संजय सिंह ने रविवार को कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए पहले एक भूमि 2 करोड़ रुपये में एक अन्य व्यक्ति द्वारा खरीदी गई। केवल 10 मिनट बाद वही भूमि राम मंदिर ट्रस्ट द्वारा 16 करोड़ रुपये की अधिक राशि देकर 18.5 करोड़ रुपये में खरीदी गई। आप सांसद ने कहा कि यह राम भक्तों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है और प्रधानमंत्री को इस मामले में दखल देनी चाहिए। इस घोटाले के लिए उन्होंने राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट के वरिष्ठ पदाधिकारी चंपत राय को जिम्मेदार ठहराया।

विज्ञापन


विश्व हिन्दू परिषद ने इस पर कोई सीधी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। संगठन ने कहा है कि वह आरोप के सभी दस्तावेजों को एकत्र कर उसकी सच्चाई पता करेगी।
विज्ञापन


वहीं, संजय सिंह ने खरीद-बिक्री के कुछ कथित दस्तावेजों को दिखाते हुए कहा कि रवि मोहन तिवारी और सुलतान अंसारी नाम के दो व्यक्तियों से भूमि की खरीदी की गई। रजिस्ट्री के दस्तावेजों के अनुसार इसके लिए उन्हें दो करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। लेकिन उसी दिन केवल 10 मिनट बाद यही भूमि 16 करोड़ रुपये अधिक देकर उसी भूमि को राम मंदिर ट्रस्ट द्वारा खरीदा गया। इससे साफ जाहिर होता है कि भूमि खरीद में भारी अनियमितता बरती गई है। उन्होंने इसे रामभक्तों की भावनाओं से खिलवाड़ बताते हुए इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय सिंह के अनुसार इस मामले में अयोध्या के मेयर भी गवाह बने हैं, इसलिए इस मामले में उनकी भूमिका की भी जांच होनी चाहिए। इसके पूर्व सपा नेता पवन पाण्डेय ने भी इस मामले को लखनऊ में मीडिया के सामने उठाया और इसके जांच की मांग की। 

विश्व हिन्दू परिषद ने कहा
आम आदमी पार्टी नेता के इन सवालों पर जब विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) से प्रश्न किया गया, तब संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने अमर उजाला को बताया कि उन्हें अभी-अभी मीडिया से इस बात की जानकारी हुई है। वे मामले के सभी दस्तावेजों को मंगवा रहे हैं। वे इसका अध्ययन कर उचित टिप्पणी करेंगे।

इस मामले में आम आदमी पार्टी ने विहिप नेता चंपत राय को जिम्मेदार बताया है। लेकिन चंपत राय ने इन आरोपों पर कोई जवाब देने से यह कहते हुए मना कर दिया कि उनके ऊपर इसके पहले भी इसी तरह के आरोप लगते रहे हैं। वे इस तरह के आरोपों पर कोई टिप्पणी करना उचित नहीं समझते।


बता दें कि अयोध्या में भगवान राम का मंदिर निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण की तैयारियों की समीक्षा के लिए आज रविवार को ही अयोध्या में राममंदिर निर्माण समिति की बैठक भी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed