फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   AAP MLAs meeting with CM Kejriwal today on BJP's anti-encroachment campaign

Encroachment In Delhi : भाजपा के अतिक्रमण विरोधी अभियान पर आज आप विधायकों की सीएम केजरीवाल के साथ बैठक

Mon, 16 May 2022 05:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 16 May 2022 05:39 AM IST
सार

इस दौरान शाहीन बाग, मदनपुर खादर, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, मंगोलपुरी, करोल बाग, ख्याला और लोधी कॉलोनी समेत दिल्ली के कई और इलाकों में तीनों स्थानीय निकायों की तरफ से चलाए जा रहे अभियान के खिलाफ रणनीति तय की जाएगी।

विज्ञापन
AAP MLAs meeting with CM Kejriwal today on BJP's anti-encroachment campaign
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार को अतिक्रमण विरोधी अभियान पर आम आदमी पार्टी के विधायकों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान शाहीन बाग, मदनपुर खादर, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, मंगोलपुरी, करोल बाग, ख्याला और लोधी कॉलोनी समेत दिल्ली के कई और इलाकों में तीनों स्थानीय निकायों की तरफ से चलाए जा रहे अभियान के खिलाफ रणनीति तय की जाएगी। अधिकारियों के मुताबिक बैठक सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री आवास पर सुबह 11 बजे शुरू होगी। 

विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से भाजपा शासित निगमों की तरफ से दिल्ली के अलग अलग क्षेत्रों में कार्रवाई की जा रही है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस इसका विरोध कर रही है, लेकिन अभियान जारी है। विधायकों के साथ होने वाली इस बैठक में अलग अलग क्षेत्रों में चल रही कार्रवाई पर मौजूदा हालात से निपटने के लिए तमाम पहलुओं पर मंथन किया जाएगा।
विज्ञापन


बैठक में आम आदमी पार्टी के सभी विधायकों के विचार हासिल करने के बाद इस दिशा में अंतिम निर्णय लिया जाएगा। भाजपा शासित निगमों के विध्वंस अभियान का मुकाबला करने पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। पहले यह बैठक शनिवार को होनी थी, लेकिन मुंडका की एक इमारत में भीषण आग लगने के बाद स्थगित कर दी गई। इस हादसे में कम से कम 27 से लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर अतिक्रमण विरोधी अभियान के नाम पर 'विनाश' को रोकने का आग्रह किया था।उपमुख्यमंत्री ने भाजपा की बुलडोजर राजनीति की आलोचना करते हुए दावा किया कि नगर निकायों की ओर से 63 लाख घरों को तोड़ने की योजना तैयार की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed