फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   AAP leader worships in Chandni Chowk Hanuman Mandir after BJP does the same

भाजपा के बाद अब 'आप' नेता पहुंचे चांदनी चौक के मंदिर, पूजा अर्चना कर किया हनुमान चालीसा का पाठ

Sat, 20 Feb 2021 01:00 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 20 Feb 2021 01:00 PM IST
विज्ञापन
AAP leader worships in Chandni Chowk Hanuman Mandir after BJP does the same
मंदिर पहुंचे आप नेता - फोटो : ट्विटर

दिल्ली के चांदनी चौक में रातों रात बनाए गए हनुमान मंदिर पर सियासत तेज हो गई है। भाजपा और आम आदमी पार्टी दोनों ही दलों के नेता मंदिर पहुंचकर खुद को बजरंग बली के सबसे बड़े भक्त सिद्ध करने में लगे हुए हैं।

विज्ञापन


शनिवार को आम आदमी पार्टी के एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने चांदनी चौक जाकर प्राचीन हनुमान मंदिर में बजरंग बली की पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ भी किया।
विज्ञापन


इस दौरान पाठक ने कहा कि संकट मोचन हनुमान जी के भक्तों ने चांदनी चौक में ये मंदिर बनाया है। हम यहां प्रार्थना करने आए हैं कि हनुमान जी देश के सारे संकट दूर करें और सबको सद्बुद्धि दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मालूम हो कि चांदनी चौक इलाके में उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा हटाए गए 50 साल पुराने मंदिर के स्थान पर गुरुवार को रातों-रात फिर से हनुमान मंदिर खड़ा कर दिया गया है। शुक्रवार की सुबह मंदिर के बनाए जाने की जानकारी मिली। बता दें कि मंदिर में हनुमान जी की वही मूर्ति स्थानीय लोगों द्वारा रखी गई है जो पहले वाले मंदिर में थी। 

आपको बता दें कि चांदनी चौक में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पर 3 जनवरी की सुबह चार बजे  दिल्ली नगर निगम प्रशासन ने अपना बुलडोजर चला दिया था। अचानक रात के अंधेरे में मंदिर तोड़े जाने की इस कार्रवाई से क्षेत्र में तनाव पैदा हो गया था। दिल्ली पुलिस ने पूरे इलाके में जबरदस्त बैरिकेडिंग कर रखी थी।

चांदनी चौक आने-जाने के सभी रास्तों को सील कर दिया गया था। इसके बावजूद मौके पर पहुंचे कई हिंदू संगठनों ने इस तरह से मंदिर तोड़ने के पीछे दिल्ली सरकार को जिम्मेदार ठहराया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी। मौके पर भारी संख्या में दिल्ली पुलिस के जवान और आरएएफ की कई कंपनियां तैनात थीं।


मंदिर के रातों-रात बनने के बाद भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी भी सामने आए और इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि भाजपा ने कभी मंदिर के सौंदर्यीकरण का विरोध नहीं किया था, बल्कि हम तो इसे दोबारा स्थापित कराने की बात करते रहे।

वह आगे बोले, अब तो जनता ने ही इसे बना लिया है और यह केजरीवाल सरकार के मुंह पर तमाचा है। तिवारी ने यह भी कहा था कि वह इस मंदिर में दर्शन के लिए जरूर जाएंगे। वह तो ये भी बोले कि केजरीवाल को भी जाकर मंदिर के दर्शन कर प्रायश्चित करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed