Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   AAP is misusing the Punjab Police to protect its leader: BJP

अपने नेता को बचाने के लिए पंजाब पुलिस का दुरुपयोग कर रही आप : भाजपा

Sun, 18 Jan 2026 06:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 06:37 PM IST
विज्ञापन
AAP is misusing the Punjab Police to protect its leader: BJP
आतिशी के कथित आपत्तिजनक बयान को लेकर सियासत तेज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी के कथित आपत्तिजनक बयान को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही की जांच का कानूनी अधिकार केवल विधानसभा अध्यक्ष को है, न कि पंजाब पुलिस को।
मगर आम आदमी पार्टी अपने नेता को बचाने के लिए पंजाब पुलिस का दुरुपयोग कर रही है। नई दिल्ली से भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि विधानसभा में दिए गए किसी भी बयान की जांच केवल विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के अधिकार क्षेत्र में आती है। इसके बावजूद आतिशी को बचाने के लिए पंजाब पुलिस से एफआईआर कराई गई, जो अधिकार क्षेत्र से बाहर है। उन्होंने कहा कि फॉरेंसिक रिपोर्ट में साफ हो चुका है कि संबंधित वीडियो से किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं हुई है।
विज्ञापन

बांसुरी स्वराज ने सवाल उठाया कि छह जनवरी को विधानसभा में विवादित बयान दिया गया और सात जनवरी को मंत्री कपिल मिश्रा ने उस पर ट्वीट किया, उसी दिन पंजाब पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दी। उन्होंने पूछा कि दिल्ली विधानसभा से पंजाब पुलिस का क्या लेना-देना है। भाजपा ने यह भी स्पष्ट किया कि जालंधर में दर्ज मामला केवल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मेटा के खिलाफ है, किसी व्यक्ति को आरोपी नहीं बनाया गया है। ऐसे में आतिशी को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी मुद्दे पर प्रदेश भाजपा के महामंत्री व सांसद योगेन्द्र चांदोलिया ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी नेतृत्व ने आतिशी को छह जनवरी के बाद से मीडिया और जनता से दूर रखा है। अगर आतिशी ने कोई गलत बयान नहीं दिया, तो उन्हें सामने आकर सफाई देनी चाहिए। वहीं, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि आतिशी किसी धर्म या धार्मिक गुरुओं का अपमान करने वाली पहली आप नेता नहीं हैं। उन्होंने दावा किया कि पहले भी आप के नेता और कार्यकर्ता विभिन्न धर्मों को लेकर आपत्तिजनक बयान दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed