AAP की महारैली: केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ 11 जून को रामलीला मैदान में Rally, आज से डोर टू डोर कैंपेन
दिल्ली के रामलीला मैदान में आप पार्टी 11 जून को अध्यादेश के खिलाफ महारैली करने वाली है। वहीं दूसरी तरफ आज से डोर टू डोर कैंपेन शुरू होने जा रहा है।
विस्तार
केंद्र की मोदी सरकार के तानाशाही रवैया के खिलाफ दिल्ली में आम आदमी पार्टी महारैली करने जा रही है। 11 जून रविवार को राम लीला मैदान में महारैली का आयोजन होगा। उससे पहले आप पार्टी इस महारैली में दिल्ली के लोगों को आमंत्रण देने और केंद्र सरकार के काले अध्यादेश के बारे में बताने के लिए डोर टू डोर कैंपेन चलाएगी। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष गोपाल राय आज छह जून को 19 राज निवास मार्ग, सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सामने सिविल लाइन में डोर टू डोर कैंपेन में शामिल होंगे।
AAP 11 जून को राम लीला मैदान में महारैली करने जा रही है
दिल्ली के लोगों को इस महारैली का आमंत्रण देने के लिये तथा केन्द्र के काले अध्यादेश के बारे में बताने के लिये AAP door to door अभियान कर रही है
प्रदेश अध्यक्ष @AapKaGopalRai आज सुबह 11:30 बजे, door to door में हिस्सा लेंगे pic.twitter.com/ZOLjX12lZt— Aam Aadmi Party Delhi (@AAPDelhi) June 6, 2023विज्ञापन