फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   AAP has started a campaign to report theft

Delhi News: आप ने शुरू किया चोरी की शिकायत दें अभियान

Wed, 20 Aug 2025 08:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 08:25 PM IST
विज्ञापन
AAP has started a campaign to report theft
आप ने शुरू किया चोरी की शिकायत दें अभियान
विज्ञापन

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने बुधवार को भाजपा सरकार के खिलाफ ‘चोरी की शिकायत दें अभियान की शुरुआत की। पार्टी के प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज और महिला विंग की अध्यक्ष सारिका चौधरी ने आप मुख्यालय से कार्यक्रम का आगाज किया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचीं और 2500 रुपये, फ्री सिलेंडर, दवा और सुविधाओं की चोरी की शिकायतें दर्ज कराईं।
सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि भाजपा ने पहले वोटों की चोरी की और अब दिल्लीवासियों के हक मार रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने आठ मार्च से महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने और होली-दीवाली पर मुफ्त सिलेंडर देने का वादा किया था, लेकिन किसी को न पैसा मिला और न सिलेंडर। वहीं उन्होंने तंज कसा कि प्रधानमंत्री तो झूठ बोल नहीं सकते, जरूर सिलेंडर और पैसे आए होंगे, लेकिन रास्ते में चोरी हो गए। भारद्वाज ने यह भी कहा कि मोहल्ला क्लीनिक और डिस्पेंसरी से मुफ्त दवाएं बंद हो गईं, यानी भाजपा सरकार ने जनता की सुविधाएं भी चुरा लीं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह अभियान पूरे दिल्ली में होना था, लेकिन मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले के चलते आज इसे प्रतीकात्मक रूप से ही आयोजित किया गया। आने वाले दिनों में यह आंदोलन पूरे शहर में चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed