{"_id":"627d9e656eec1057ac639163","slug":"aam-aadmi-party-mla-amanatullah-khan-sat-on-dharna-to-protest-against-encroachment","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्शन में बुलडोजर : धरने पर बैठे विधायक, पथराव के बाद लाठीचार्ज, ऐसे शुरू हुआ बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्शन में बुलडोजर : धरने पर बैठे विधायक, पथराव के बाद लाठीचार्ज, ऐसे शुरू हुआ बवाल
Fri, 13 May 2022 05:25 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 13 May 2022 05:25 AM IST
सार
पुलिस ने कहा कि मौके पर जाने की इजाजत किसी को नहीं है, लेकिन अमानतुल्ला खान करीब 15 मिनट तक मौके पर जाने और स्थानीय लोगों से बात करने जिद करते रहे।
विज्ञापन
अमानतुल्लाह खान
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी के मदनपुर खादर के कंचन कुंज में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। विरोध जताने पहुंचे आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान लोगों का साथ देने के लिए धरने पर बैठ गए। इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसके बाद पुलिस बल ने लाठीचार्ज कर दिया।
विज्ञापन
लोगों ने कहा कि सुबह जब निगम की टीम आई तो दो इमारतें तोड़ने की बात की थी। आरोप लगाया कि निगम के अधिकारी पूरी कॉलोनी तोड़ने की मंशा से आए हैं। इस दौरान स्थानीय विधायक अमानतुल्ला खान अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। उन्हें पुलिस ने कार्रवाई वाली जगह से करीब 200 मीटर पहले रोक लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा कि मौके पर जाने की इजाजत किसी को नहीं है, लेकिन अमानतुल्ला खान करीब 15 मिनट तक मौके पर जाने और स्थानीय लोगों से बात करने जिद करते रहे।
इस बीच पुलिस को कहना पड़ा कि वह अतिक्रमण विरोधी अभियान के खिलाफ राजनीति कर रहे हैं और सरकारी काम में बाधा पहुंचा रहे हैं। वह तुरंत वापस चले जाएं, वरना मजबूरन उन्हें हिरासत में लेना पड़ेगा, परंतु खान स्थानीय महिलाओं और दूसरे लोगों के साथ मौके पर ही धरने पर बैठ गए। वह पुलिस से यह कहते रहे कि उन्हें हिरासत में लेने से लोगों के घर बच जाएं तो गिरफ्तार कर लें। इसके बाद पुलिस ने अमानतुल्ला खान को समर्थकों के साथ हिरासत में ले लिया। रात में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
एमसीडी ने दोबारा कार्रवाई शुरू की तो स्थानीय लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। एमसीडी के मुताबिक, करीब 200-300 लोग मौके पर थे, जिनमें से कुछ लोग पत्थरबाजी कर रहे थे। इसलिए लोगों को मौके से हटाने के लिए पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा। इसमें कुछ लोगों को चोटें भी आईं। इस दौरान माहौल तनावपूर्ण बना रहा। पुलिस ने पूरे इलाके में बैरिकेडिंग कर रखी थी और इमारत गिराए जाने वाले स्थान पर किसी को जाने की इजाजत नहीं दी गई थी।
यहां भी चला अतिक्रमण विरोधी अभियान
दक्षिणी निगम ने धीर सेन मार्ग पर इस्कॉन मंदिर के नजदीक, कालका देवी मार्ग और आसपास, चिराग दिल्ली गांव, सावित्री नगर और इसके आसपास, ख्याला एनबी ब्लॉक, डीडीयू कैंप, महात्मा गांधी कैंप, पश्चिमपुरी में जन्माष्टमी पार्क, विष्णु गार्डन में चांद नगर रोड और सागरपुर नाले के आसपास भी अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई की।
प्रेम नगर में भी चला बुलडोजर करोल बाग जोन के पटेल नगर के समीप प्रेम नगर में सरकारी भूमि पर बनाई गई अवैध झुग्गियों पर भी एमसीडी का बुलडोजर चला। यहां पर भी दिल्ली पुलिस के 40 जवान तैनात किए गए थे और साथ में दो बुलडोजर लगाए गए थे।
भारी पुलिस बल के साथ कार्रवाई
रोहिणी में केएन काटजू मार्ग पर करीब 200 से अधिक पुलिस बल के साथ एमसीडी ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान दो बुलडोजर लगाए गए थे। यहां करीब एक किमी तक सड़क के दोनों तरफ बनाई गईं अवैध झुग्गियों को हटाया गया। इस कार्रवाई में एमसीडी ने अपने 60 कर्मियों को लगा रखा था। करीब तीन घंटे तक यहां अतिक्रमण हटाया गया।