फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Aam Aadmi Party attack on education system of UP said Delhi education model is the best

सियासत: आम आदमी पार्टी ने यूपी की शिक्षा व्यवस्था पर किया हमला, कहा- दिल्ली का शिक्षा मॉडल सर्वश्रेष्ठ

Thu, 23 Sep 2021 12:18 AM IST
देव कश्यप डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Thu, 23 Sep 2021 12:18 AM IST
सार

आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता वैभव माहेश्वरी ने एक स्कूल की छत गिरने के मुद्दे पर योगी सरकार को घेरते हुए कहा कि विद्यालय की छत गिरना यह बताता है कि बच्चों को अपनी जान खतरे में डालकर शिक्षा हासिल लेने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Aam Aadmi Party attack on education system of UP said Delhi education model is the best
आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता वैभव माहेश्वरी - फोटो : Twitter@Vaibhav_AAP

विस्तार

आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पर हमला किया है। पार्टी ने आरोप लगाया है कि उत्तर प्रदेश में गरीब बच्चों को पढ़ाई के लिए उचित सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं जिससे उनके पूरी जिंदगी विकास करने की संभावनाएं बेहद कम हो जाती हैं। पार्टी ने कहा है कि दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था सर्वश्रेष्ठ है जो बच्चों को उनके संपूर्ण विकास का अवसर उपलब्ध कराती है। पार्टी ने वादा किया कि यूपी में सरकार बनने पर यहां के छात्रों को भी दिल्ली की तरह की उच्च स्तरीय शिक्षा दी जाएगी।

विज्ञापन

 

आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता वैभव माहेश्वरी ने एक स्कूल की छत गिरने के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए कहा कि विद्यालय की छत गिरना यह बताता है कि बच्चों को अपनी जान खतरे में डालकर शिक्षा हासिल लेने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। यह व्यवस्था यह भी बताती है कि उत्तर प्रदेश में गरीबों के भविष्य के साथ किस तरह का खिलवाड़ हो रहा है।

विज्ञापन

 

वैभव माहेश्वरी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ बड़ी-बड़ी होर्डिंग लगाकर 1,07,000 स्कूलों के कायाकल्प का दावा कर रहे हैं, लेकिन विद्यालय की छतें गिर रही हैं जो सरकार की झूठ की पोल खोल रही हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा बिना देश और समाज के विकास की कल्पना बेमानी है, ऐसे में योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा के क्षेत्र में झूठे दावे करके प्रदेश की जनता के साथ छल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed