{"_id":"5f5e6a308ebc3efb9b5a3646","slug":"a-young-man-in-a-car-stopped-on-a-red-light-and-killed-by-firing-bullets-ashram-news-noi536030118","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालबत्ती पर रुकी कार में सवार युवक की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालबत्ती पर रुकी कार में सवार युवक की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या
Mon, 14 Sep 2020 01:08 AM IST
नोएडा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 01:08 AM IST
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस टीम
- फोटो : amar ujala
पूर्वी दिल्ली के मधु विहार इलाके में रविवार दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने कार में जा रहे एक युवक की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। चार बदमाशों ने कार पर दोनों और करीब 15 गोलियां चलाईं। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। सड़क के बीचोबीच दिनदहाड़े वारदात से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों की पहचान का प्रयास कर रही है। शुरुआती जांच में वारदात के पीछे रंजिश की आशंका जताई जा रही है।
पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त जसमीत सिंह ने बताया कि मृतक की शिनाख्त योगेश कुमार (31) के रूप में हुई है। वह किसी से मिलने के लिए अपनी फोक्सवैगन कार में आनंद विहार जा रहा था। इस बीच हसनपुर गांव के पास लाल बत्ती पर जैसे ही उसने कार रोकी, चार बदमाशों ने दोनों ओर से गोलियां बरसाकर उसकी हत्या कर दी। योगेश परिवार के साथ दक्षिणपुरी में रहता था। परिवार में मां, दो भाई, पत्नी और दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
हत्या समेत दो मामले दर्ज थे
योगेश कार वाशिंग वर्कशॉप चलाता था। उसके खिलाफ हत्या समेत दो मुकदमे दर्ज थे। वर्ष 2011 में अम्बेडकर नगर में योगेश ने झगड़े के बाद एक युवक की हत्या कर दी थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। दो साल जेल में रहने के बाद वह फिलहाल जमानत पर बाहर था। योगेश के आठ से नौ गोलियां लगीं। उसके मरने की पुष्टि करने के बाद बदमाश हसनपुर की ओर फरार हो गए।पुलिस ने योगेश को कार से निकालकर नजदीकी मैक्स अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।