{"_id":"60a0f38932ea0b379d1e320c","slug":"a-woman-was-gang-raped-by-25-men-after-repeated-sexual-assault-woman-condition-deteriorated-accused-dumped-on-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैसा प्यार: प्रेमी ने शादी के लिए प्रेमिका को बुलाया, फिर दोस्तों संग पी शराब, फिर 25 लोगों ने महिला को बनाया हवस का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैसा प्यार: प्रेमी ने शादी के लिए प्रेमिका को बुलाया, फिर दोस्तों संग पी शराब, फिर 25 लोगों ने महिला को बनाया हवस का शिकार
Sun, 16 May 2021 05:37 PM IST
सुशील कुमार कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Sun, 16 May 2021 05:37 PM IST
सार
महिला के वहां पहुंचने के कुछ देर बाद सागर और उसके भाई सहित दोस्तों ने बारी-बारी से पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। अगले दिन सागर पीड़िता को आकाश नाम के कबाड़ी के पास ले गया। जहां पीड़िता के साथ पांच और अन्य लोगों ने दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में एक महिला के साथ तीन मई को 25 लोगों द्वारा सामूमहिक दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है। वारदात के 9 दिन बाद पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।
विज्ञापन
पीड़िता करीब चार साल से दिल्ली में रह रही है और वह घरेलू सहायिका के रूप में काम करती है। इसी साल जनवरी में उसकी दोस्ती फेसबुक पर सागर नाम के एक शख्स से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती बढ़ती गई और फोन पर भी बातचीत होने लगी।
विज्ञापन
कुछ समय बाद आरोपी सागर ने महिला को शादी का प्रस्ताव दिया और उसे अपने माता-पिता से मिलवाने की बात कही। इसके बाद 23 वर्षीय आरोपी ने महिला को अपने परिवार से मिलवाने के लिए हरियाणा के होडल बुलाया।
विज्ञापन
पीड़िता तीन मई को सागर से मिलने होडल गई, वहां से आरोपी महिला को अपने साथ रामगढ़ गांव के जंगल में ले गया। जहां पहले से ही सागर का भाई और उसके दोस्त शराब पी रहे थे। महिला के वहां पहुंचने के कुछ देर बाद सागर और उसके भाई सहित दोस्तों ने बारी-बारी से पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। अगले दिन सागर पीड़िता को आकाश नाम के कबाड़ी के पास ले गया। जहां पीड़िता के साथ पांच और अन्य लोगों ने दुष्कर्म किया। बार-बार दुष्कर्म की शिकार हो रही महिला की जब हालत बिगड़ी तो आरोपियों ने उसे बदरपुर बॉर्डर के पास छोड़कर फरार हो गए।
पीड़िता ने घटना के 9 दिन बाद 12 मई को हसनपुर थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस को बताया कि उसकी तबीयत खराब होने के कारण शिकायत दर्ज कराने में देरी हुई। एसएचओ राजेश ने बताया कि शुक्रवार को सागर को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।