फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   A teenage girl who had come to Dwarka from Hardoi to attend a wedding was raped.

Delhi News: हरदोई से शादी समारोह में शामिल होने द्वारका आई किशोरी से दुष्कर्म

Sun, 23 Nov 2025 06:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 06:59 PM IST
विज्ञापन
A teenage girl who had come to Dwarka from Hardoi to attend a wedding was raped.
समारोह के दौरान वॉशरूम में घुसकर आरोपी ने दिया घटना को अंजाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के हरदोई से द्वारका नाॅर्थ इलाके में रिश्तेदार की शादी समारोह में शामिल होने आई 15 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने हरदोई में उसके पड़ोस में रहने वाले युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोपी युवक उसका रिश्तेदार भी है।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटना के बाद से भागे आरोपी की तलाश कर रही है। जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि रविवार तड़के 3.12 बजे द्वारका नाॅर्थ थाना पुलिस को सेक्टर 12 द्वारका स्थित कम्युनिटी सेंटर में किशोरी के साथ दुष्कर्म किए जाने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की। जांच में पता चला कि 15 साल की किशोरी यूपी के हरदोई की रहने वाली है। वह नौवीं कक्षा की छात्रा है। उसके पिता मजदूरी करते हैं। शनिवार को वह परिजनों के साथ हरदोई से दिल्ली में रहने वाले अपने एक रिश्तेदार की शादी समारोह में शामिल होने आई थी।
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि समारोह के दौरान देर रात वह वॉशरूम जा रही थी, तभी आरोपी पीछे से वॉशरूम में घुस गया। आरोपी ने जबरदस्ती उसका शारीरिक शोषण किया। इसी बीच समारोह में मौजूद कुछ महिलाएं वॉशरूम पहुंचीं और दोनों को देखकर शोर मचा दी। आरोपी वहां से भाग गया। पुलिस ने तुरंत पीड़िता का मेडिकल करवाया और उसका बयान दर्ज कर मामला दर्ज कर लिया। छानबीन में पता चला कि आरोपी हरदोई में पीड़िता के पड़ोस में रहता है और दूर का रिश्तेदार भी है। वह हरदोई में पानी का सप्लाई करता है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक टीम हरदोई के लिए रवाना कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed