फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   A team of 40 doctors will visit villages near Delhi's borders

40 डॉक्टरों की टीम करेगी दिल्ली की सीमाओं के नजदीक गांवों का दौरा 

Mon, 26 Apr 2021 03:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 26 Apr 2021 03:29 AM IST
सार

  • कोरोना के गंभीर होते हालात को देखते हुए लिया निर्णय 
  • किसानों के साथ-साथ ग्रामीणों की सेहत की भी करेंगे जांच 

विज्ञापन
A team of 40 doctors will visit villages near Delhi's borders
Ghazipur Border, file pic - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कोरोना संक्रमण की तेज रफ्तार और दिल्ली के बिगड़ते हालात को देखते हुए संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से तीनों सीमाओं पर डॉक्टरों की टीम दौरा करेगी। किसानों की सेहत की देखभाल के लिए 40 डॉक्टरों की टीम भी किसानों के साथ पिछले पांच महीने से दिल्ली की सीमाओं पर मुस्तैद है। टीम के सदस्य किसानों के साथ साथ आसपास के ग्रामीणों के स्वास्थ्य की भी देखभाल करेंगे ताकि इन मुश्किल हालात से निपटने में दिल्लीवासियों का भी साथ दे सकें। 

विज्ञापन


संयुक्त किसान मोर्चा के नेता बलवीर सिंह राजेवाल ने कहा कि किसानों की मांगें जब तक पूरी नहीं होती, लौटेंगे नहीं। कोरोना संमक्रण के कारण दिल्ली में पैदा हुए हालात के बारे में बीएस राजेवाल नेआ कहा कि किसानों की इम्यूनिटी अच्छी है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदर्शन के दौरान जान गंवाने वाले एक भी किसान की मौत कोरोना से नहीं हुई है। 
विज्ञापन


बावजूद इसके दिल्ली की मौजूदा स्थिति को देखते हुए सभी सीमाओं पर किसानों को काढ़ा पिलाया जा रहा है तो उन्हें वैक्सीनेशन के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। किसानों ने वैक्सीनेशन से मना नहीं किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लंगर में किसानों को काढ़ा दिया जा रहा है तो जल्द ही दिल्ली की तीनों सीमाओं पर डॉक्टरों की टीम दौरा करेंगी ताकि प्रदर्शनकारियों के साथ साथ आसपास के ग्रामीणों की सेहत की भी देखभाल हो सके।

मोर्चा की तरफ से दिल्ली को ऑक्सीजन पर चल रहा है विचार
बीएस राजेवाल ने कहा कि ऑक्सीजन की किल्लत के कारण भी लोगों की जानें जा रही हैं। बैठक में एक प्रस्ताव भी आया है, जिसमें दिल्ली में ऑक्सीजन की आपूर्ति की दिशा में पहल करने को कहा गया है। संयुक्त किसान मोर्चा में इसपर विचार किया जा रहा है और जल्द ही कोई निर्णय लिया जाएगा। 


राजेवाल ने कहा कि मेडिकल ऑक्सीजन के लिए सभी मोर्चें पर सड़कें खुली हैं। किसानों ने बंद नहीं किए हैं बल्कि बैरिकेड्स पुलिस की ओर से लगाए गए हैं। पिछले पांच महीने से ऐसे ही हालात में किसान, आसपास के श्रमिकों सहित ग्रामीण भी रह रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed