फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   a person in delhi became a victim of fraud by clicking on a loan advertisement on facebook

दिल्ली: फेसबुक पर एक क्लिक से गंवाए लाखों रुपये, आप भी रहे ऐसे विज्ञापनों से स्तर्क

Sat, 11 Dec 2021 07:35 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 11 Dec 2021 07:35 PM IST
सार

मामला दिल्ली के डाबड़ी इलाके का है। विजय एंक्लेव निवासी प्रताप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपने फेसबुक में लोन का विज्ञापन देखा। उसने उस पर क्लिक कर उसे देखा। उसके बाद खुद को बजाज फाइनांस का कर्मचारी बताकर उसे कई लोगों का लगातार फोन आने लगा।

विज्ञापन
a person in delhi became a victim of fraud by clicking on a loan advertisement on facebook
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

फेसबुक पर दिए लोन के विज्ञापन को क्लिक करना एक शख्स के लिए भारी पड़ गया। पीड़ित पर 10 लाख का लोन लेने का दवाब डाला गया और फिर जालसाजों ने लोन दिलाने का झांसा देकर इस मद में उससे लाखों रुपये बैंक खाते में डलवा लिए। लोन नहीं मिलने पर जब पीड़ित ने आरोपियों पर पैसा वापस करने का दवाब डाला तो वह जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़ित अब पुलिस में फर्जीवाड़ा की शिकायत कर अपनी जान बचाने की गुहार लगाई है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।  

विज्ञापन


पूरा मामला डाबड़ी इलाके का है। विजय एंक्लेव निवासी प्रताप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपने फेसबुक में लोन का विज्ञापन देखा। उसने उस पर क्लिक कर उसे देखा। उसके बाद खुद को बजाज फाइनांस का कर्मचारी बताकर उसे कई लोगों का लगातार फोन आने लगा। उसे 10 लाख का लोन देने की बात कहकर उससे कई दस्तावेज और कैंसल चेक मांगे। 
विज्ञापन


पीड़ित ने सभी कागजात दे दिए। उसके बाद आरोपियों ने उससे सिक्योरिटी सहित अन्य मदों में पैसे मांगने लगे। पैसे देने से मना करने पर आरोपी अलग अलग नंबरों से उसे धमकी देने लगे। आरोपी उसे कोर्ट केस करने की धमकी देकर उससे उगाही करने लगे। इस दौरान पीड़ित ने आरोपियों के खाते में 3.11 लाख रुपये दे दिए। काफी परेशान होने के बाद पीड़ित ने डाबड़ी थाने में इसकी शिकायत की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की तकनीकी जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed