फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   a national-level handball woman player helped sushil kumar and his partner ajay

खुलासा: पहलवान सुशील की हमदर्द बनी राष्ट्रीय स्तर की महिला हैंडबॉल प्लेयर, अपने घर में दी थी शरण

Tue, 25 May 2021 02:17 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 25 May 2021 02:17 AM IST
सार

मामले की जांच कर रहे एक अधिकारी न बताया कि गिरफ्तारी से दो दिन पूर्व सुशील व अजय पंजाब के बठिंडा में रुके हुए थे। वहां से दोनों ने दिल्ली आने की योजना बनाई। लेकिन पुलिस के डर से ऐन टाइम पर दोनों ने दिल्ली न जाकर गुरुग्राम जाने की प्लान बनाया। दोनों शनिवार को गुरुग्राम में अपने एक दोस्त के पास पहुंचे।

विज्ञापन
a national-level handball woman player helped sushil kumar and his partner ajay
गिरफ्तार सुशील व अजय - फोटो : amar ujala

विस्तार

छत्रसाल स्टेडियम में पहलवान सागर धनकड़ की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किए गए ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार और उसके साथी अजय उर्फ सुनील की मदद राष्ट्रीय स्तर की एक महिला खिलाड़ी ने की थी। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि रविवार को गिरफ्तारी के समय सुशील व अजय के पास से बरामद स्कूटी इसी महिला खिलाड़ी के नाम पर रजिस्टर्ड है। शनिवार शाम को सुशील व अजय इसी महिला खिलाड़ी पश्चिम दिल्ली के हरि नगर स्थित घर पर रुके। रविवार को इस खिलाड़ी की स्कूटी लेकर दोनों मुंडका में किसी से रुपये लेने जा रहे थे। उसी समय पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस महिला खिलाड़ी को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। महिला हैंडबॉल की प्लेयर है और दो बार एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। रविवार को सुशील व अजय की गिरफ्तारी के बाद देर शाम को दिल्ली पुलिस आयुक्त ने मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी। क्राइम ब्रांच ने सोमवार को बकायदा मामले की जांच भी शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच कर रहे एक अधिकारी न बताया कि गिरफ्तारी से दो दिन पूर्व सुशील व अजय पंजाब के बठिंडा में रुके हुए थे। वहां से दोनों ने दिल्ली आने की योजना बनाई। लेकिन पुलिस के डर से ऐन टाइम पर दोनों ने दिल्ली न जाकर गुरुग्राम जाने का प्लान बनाया। दोनों शनिवार को गुरुग्राम में अपने एक दोस्त के पास पहुंचे। वहां कुछ समय बिताने के बाद उनके दोस्त ने दोनों को कार से दिल्ली कैंट छोड़ दिया। यहां सुशील की कॉल पर महिला हैंडबॉल प्लेयर दोनों को लेकर दिल्ली कैंट पहुंची। दोनों इसी खिलाड़ी के घर हरि नगर में रात को रुके। सुबह होते ही दोनों खिलाड़ी की स्कूटी लेकर निकल गए। लेकिन स्पेशल सेल की टीम को दोनों की भनक लग गई और दोनों को मुंडका से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान सुशील ने खुलासा किया है कि करीब चार साल पहले उसकी दोस्ती इस महिला खिलाड़ी से छत्रसाल स्टेडियम में हुई थी।

दिल्ली से फरार होने के बाद सुशील पहुंचा था हरिद्वार...

मामले की छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि पांच मई को दिल्ली से फरार होने के बाद सुशील कुमार व अजय उत्तराखंड के हरिद्वार पहुंचे। वहां एक रात बिताने के बाद दोनों अगले ही दिन ऋषिकेष के लिए रवाना हो गए। सुशील वहां अपने एक करीबी दोस्त के पास पहुंचा। सुशील ने दोस्त से कुछ दिन उसके रुकने का इंतजाम करने के लिए कहा तो दोस्त ने उसकी मदद से इनकार कर दिया। वहां से सुशील यूपी के मुजफ्फरनगर जानकार के पास पहुंचा। कुछ समय वहां बिताने दोनों बहादुरगढ़ गए। वहां से आगे जींद पहुंचे, जहां दो पहलवानों ने उसकी मदद की। दोनों ने सुशील को चंडीगढ़ भेजने में मदद की। कुछ दिन चंडीगढ़ में बिताने के बाद सुशील पंजाब के बठिंडा चला गया। यहां से फिर वह मोहाली पहुंचा। दबाव बढ़ने पर सुशील पंजाब पुलिस के सामने सरेंडर करना चाहता था। सूत्रों का कहना है कि उसकी बातचीत चल भी रही थी। लेकिन उसका मन बदला और वह शनिवार को दिल्ली के लिए निकल गया। सुशील के पास खर्चे के पैसे भी खत्म हो गए थे। गुरुग्राम से दिल्ली होते हुए जब सुशील मुंडका पहुंचा तो पुलिस ने उसे दबोच लिया।

हत्या की वजह सुशील का फ्लैट या कुछ और, पुलिस लगा रही पता...
सागर हत्याकांड की जांच के दौरान फिलहाल पुलिस को पता चला है कि मॉडल टाउन का फ्लैट जो सुशील की पत्नी के नाम पर है, उसी के दो माह के किराए को लेकर सारा बवाल हुआ था। पुलिस फ्लैट के किराए वाली थ्योरी को मानने को तैयार नहीं है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किराए के अलावा सागर व उसके दोस्तों की पिटाई की कुछ और वजह भी है। सूत्रों का कहना है कि दरअसल सागर व उसके दोस्त जानबूझकर सुशील को किराया नहीं दे रहे थे। फ्लैट को लेकर उनकी सुशील से कहासुनी भी हुई थी। सागर के करीबी सोनू महल की सुशील से अच्छी खासी बहस भी हुई थी। सोनू के खिलाफ कई अपराधिक मुकदमें दर्ज हैं और वह कुख्यात गैंगस्टर काला जठेड़ी का करीबी भी बताया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि मैं की इस लड़ाई के लिए सुशील ने लड़के बुलाकर सागर, सोनू और अमित को बुरी तरह पीटा। इसमें सागर की मौत हो गई।

काला जठेड़ी से विवाद खत्म करने की बातचीत भी हुई थी...

पुलिस सूत्रों का कहना है कि सुशील और सोनू की कुख्यात गैंगस्टर काला जठेड़ी से नजदीकिया हैं। काला जठेड़ी फिलहाल दुबई में मौजूद है। वारदात में सागर की मौत हुई तो सुशील व उसके साथियों ने काला जठेड़ी से संपर्क किया था। उससे गुहार लगाई गई कि सोनू सुशील के खिलाफ बयान न दे। सूत्रों का कहना है कि काला जठेड़ी ने मामले में सुशील का पक्ष लेने से इंकार कर दिया। इस घटना से वह काफी नाराज भी था। जांच के दौरान पता चला है कि चार मई की रात को सुशील के साथ कुछ बदमाश भी मौजूद थे। इन लोगों ने मौके पर गोलियां भी चलाई थीं। क्राइम ब्रांच अब इस पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने का प्रयास कर रही है।

केस के चश्मदीद सोनू को मिली सुरक्षा...
सागर हत्याकांड में इस पूरे मामले के गवाह व चश्मदीद सोनू महल व अमित हैं। सुशील को दोषी साबित करने में इन दोनों बयान बेहद अहम माने जा रहे हैं। सागर की मौत के बाद सोनू ने सुशील के खिलाफ बयान दिए थे। सोनू और उसके परिवार को डर है कि सुशील अपनी पहुंच का फायदा उठाकर उस पर हमला न करवा दे। इसी वजह से सोनू ने पुलिस से अपने लिए सुरक्षा मांगी थी। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल सोनू की सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस के दो जवानों को तैनात कर दिया गया है। फिलहाल सोनू मॉडल टाउन के मकान में ही रह रहा है।

सागर हत्याकांड मामले में सीन रिक्रिएट करवाएगी दिल्ली पुलिस...
मामले की छानबीन कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि चार मई की रात को पूरे घटनाक्रम के दौरान क्या-क्या हुआ। उसके लिए दिल्ली पुलिस सुशील व सागर को छत्रसाल स्टेडियम की पार्किंग में ले जाकर घटनाक्रम का सीन रिक्रिएट करवाएगी। पुलिस ने मामले में पहले से गिरफ्तार सुशील के साथी प्रिंस दलाल के मोबाइल की फुटेज को भी कब्जे में ले लिया है। उसके मोबाइल से मिली फुटेज की एफएसएल रिपोर्ट भी आ गई है। रिपोर्ट  में वीडियो से किसी भी तरह की छेड़छाड़ की बात से इंकार किया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर इस बात का भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वारदाता वाले दिन सुशील के साथ कौन-कौन मौजूद था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed