फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   A millet-based diet may increase Vitamin B12 and Vitamin D levels in the body.

Delhi News: बाजरे वाली डाइट शरीर में बढ़ा सकती है विटामिन बी12 और डी

Tue, 19 May 2026 08:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 08:58 PM IST
विज्ञापन
A millet-based diet may increase Vitamin B12 and Vitamin D levels in the body.
दिल्ली-एनसीआर स्थित नेशनल एसोसिएशन ऑफ द ब्लाइंड (एनएबी) में 18 से 45 वर्ष के वयस्कों पर किया गया शोध
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। देश में लोगों के बीच विटामिन और पोषक तत्वों की कमी लगातार बड़ी स्वास्थ्य समस्या बनी हुई है। दिल्ली में नई स्टडी में सामने आया है कि बाजरे पर आधारित डाइट, यदि विटामिन और मल्टीविटामिन सप्लीमेंट्स के साथ ली जाए, तो यह शरीर में विटामिन बी12, विटामिन डी और हीमोग्लोबिन के स्तर को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है।
यह अध्ययन यूरोपियन जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन एंड फूड सेफ्टी में प्रकाशित हुआ है। इस शोध को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), सीलिएक सोसाइटी ऑफ इंडिया और डॉ. डैंग्स लैब के शोधकर्ताओं ने मिलकर तैयार किया। यह शोध दिल्ली-एनसीआर स्थित नेशनल एसोसिएशन ऑफ द ब्लाइंड (एनएबी) में 18 से 45 वर्ष के वयस्कों पर किया गया। अध्ययन का उद्देश्य यह पता लगाना था कि क्या बाजरे से भरपूर भोजन, विटामिन सप्लीमेंट्स के साथ लेने पर, अकेले सप्लीमेंट्स की तुलना में अधिक फायदा पहुंचा सकता है। रैंडमाइज्ड कंट्रोल्ड ट्रायल के तहत कुल 54 प्रतिभागियों को दो समूहों में बांटा गया। एक समूह को केवल विटामिन डी, विटामिन बी12 और मल्टीविटामिन सप्लीमेंट्स दिए गए, जबकि दूसरे समूह को इन्हीं सप्लीमेंट्स के साथ बाजरे पर आधारित भोजन भी दिया गया। यह अध्ययन 60 दिनों तक चला।
विज्ञापन


भोजन लेने वाले समूह में विटामिन बी12 का स्तर औसतन 302 पिकोग्राम प्रति मिलीलीटर तक बढ़ा

शोध के नतीजों में पाया गया कि बाजरे वाली डाइट लेने वाले समूह विशेषकर महिलाओं में विटामिन बी12 और विटामिन डी के स्तर में अधिक सुधार देखने को मिला। अध्ययन के अनुसार, बाजरे वाला भोजन लेने वाले समूह में विटामिन बी12 का स्तर औसतन 302 पिकोग्राम प्रति मिलीलीटर तक बढ़ा, जबकि केवल सप्लीमेंट लेने वाले समूह में यह बढ़ोतरी 78 पिकोग्राम प्रति मिलीलीटर रही। महिलाओं में विटामिन डी के स्तर में भी उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया। इसके अलावा हीमोग्लोबिन का स्तर भी बेहतर पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजरा फाइबर, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर

शोधकर्ता चंद्रकांत एस पांडव ने बताया कि बाजरा फाइबर, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो शरीर में पोषक तत्वों के अवशोषण को बेहतर बनाने में मदद करता है। पोषण विशेषज्ञ इशी खोसला ने बताया कि बाजरे को नियमित डाइट में शामिल करने से मोटापा और कई पुरानी बीमारियों का खतरा भी कम हो सकता है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि भोजन की मात्रा और समय का ध्यान रखना जरूरी है। एक अन्य शोधकर्ता कपिल यादव ने बताया कि विटामिन डी और बी12 के स्तर में सुधार का मुख्य कारण सप्लीमेंट्स थे, जबकि बाजरे से अतिरिक्त लाभ मिलने की संभावना दिखाई दी। उन्होंने माना कि पुरुषों की तुलना में महिलाओं में ज्यादा सकारात्मक परिणाम देखने को मिले। इसके पीछे पुरुष प्रतिभागियों की कम संख्या को एक कारण माना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed