फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   A Man Killed In Dispute Over Listening To Song In Gym At Delhi

खौफनाक: जिम में गाना सुनने को लेकर हुआ विवाद, बीच सड़क पर दोनों गुट एक दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर मारते रहे चाकू, एक की मौत

Tue, 01 Mar 2022 11:13 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 01 Mar 2022 11:13 PM IST
सार

दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में जिम में गाना सुनने को लेकर दो लोगों में विवाद हो गया। इस पर दोनों के परिवार आपस भिड़ गए। हमले के दौरान करीब आधा दर्जन लोग चाकू लगने से जख्मी हो गए। जिनमें से एक की मौत हो गई।

विज्ञापन
A Man Killed In Dispute Over Listening To Song In Gym At Delhi
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में जिम में गाना सुनने को लेकर हुए विवाद में दो लड़कों के परिवार आपस में भिड़ गए। दोनों ओर से जमकर चाकूबाजी हुई। हमले के दौरान करीब आधा दर्जन लोग चाकू लगने से जख्मी हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां एक शख्स की मौत हो गई। 
विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त मनोज कुमार (50) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेजकर दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने हत्या, हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मनोज परिवार के साथ मोतिया खान इलाके में रहता था। इसके परिवार में बेटा मयंक (24), एक बेटी, पत्नी और छोटा भाई विक्की व अन्य सदस्य हैं। मयंक आरके आश्रम के पास तिलक गली में जिम करने जाता है। आरोप है कि सोमवार को मयंक का जिम के अंदर हिमांशु (21) नामक युवक से गाना बजाने को लेकर झगड़ा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मयंक ने हिमांशु को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद उसे जिम से भी बाहर निकाल दिया। हिमांशु ने यह बात अपने परिजनों को जाकर बताई। सूत्रों का कहना है कि हिमांशु के परिवार ने सोमवार मयंक को काफी ढूंढा, लेकिन वह नहीं मिला। इस दौरान मंगलवार सुबह करीब 11.30 बजे मयंक किसी काम से बाहर निकला था। 
Trending Videos

हिमांशु के परिवार को इसका पता चल गया। हिमांशु का चाचा मंजीत सिंह उर्फ बबला और पिता जोगिंदर उर्फ जग्गू व अन्यों ने मयंक को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। मयंक ने भी अपने परिजनों को इसकी सूचना दे दी। उसका पिता मनोज, चाचा विक्की व अन्य वहां पहुंच गए। आरोप है कि आते ही विक्की ने चाकू निकालकर जोगिंदर के परिवार पर हमला कर दिया। वहीं दूसरी ओर बबला ने भी चाकू निकाल लिया और उसने भी हमला कर दिया।

दोनों ओर से हुई चाकूबाजी में मनोज, विक्की, जोगिंदर, बबला, हिमांशु और मयंक जख्मी हो गए। विक्की, जोगिंदर और मनोज को लेडी हार्डिंग अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मनोज की मौत हो गई। विक्की और जोगिंदर का अस्पताल में इलाज जारी है। हमले के बाद मयंक, हिमांशु, बबला, सौरव और राहुल नामक लोग फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। हमले में दोनों ओर से ही लोग जख्मी है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। क्रॉस केस दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

मनोज को लगे थे 27 चाकू
पहाड़गंज के नजदीक आरके आश्रम मार्ग पर दोनों ओर से जमकर चाकूबाजी हुई। इस दौरान सड़क पर दोनों गुट एक दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारते रहे। लोगों ने उनको बचाने की कोशिश की भी। सूत्रों का कहना था कि आरोपियों ने मनोज के शरीर पर करीब 27 चाकू मारे थे। जिसकी वजह से वह अचेत हो गया था। 

हमले के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मनोज के साले विनोद ने आरोप लगाया कि दूसरी पार्टी ने खुद ही अपने को जख्मी कर क्रॉस केस दर्ज कराने की बात की है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

दोनों परिवारों के खिलाफ अपराधिक मामले दर्ज

पुलिस सूत्रों का कहना है कि मनोज और जोगिंदर दोनों ही परिवारों के खिलाफ कई-कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। मनोज के भाई विक्की के खिलाफ चार मुकदमे दर्ज हैं। वहीं बबला के खिलाफ हत्या समेत कई अन्य मामले दर्ज हैं। मयंक के खिलाफ भी मारपीट का एक मामला दर्ज है। जोगिंदर का प्रॉपर्टी के अलावा होटल का व्यवसाय है। पहाड़गंज में उसके कई होटल बताए जा रहे हैं। पुलिस बाकी फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed