फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   A man in a car fired at the policemen after asking for a curfew pass in delhi

जब सवार हुआ नशे का भूत : कर्फ्यू पास मांगने पर कार सवार युवक ने पुलिसकर्मियों पर चलाईं गोलियां

Mon, 10 Jan 2022 06:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 10 Jan 2022 06:16 AM IST
सार

आरोप है कि युवक के साथ कार सवार दो महिलाओं ने भी पुलिसकर्मियों से मारपीट की। तीनों ने मास्क नहीं लगाया था। पुलिसकर्मियों ने तुरंत मामले की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी।

विज्ञापन
A man in a car fired at the policemen after asking for a curfew pass in delhi
demo pic...

विस्तार

सीमापुरी इलाके में शनिवार देर रात नशे में धुत कार सवार युवक ने कर्फ्यू पास मांगने पर पुलिसकर्मियों पर गोलियां बरसा दीं। आरोप है कि युवक के साथ कार सवार दो महिलाओं ने भी पुलिसकर्मियों से मारपीट की। तीनों ने मास्क नहीं लगाया था। पुलिसकर्मियों ने तुरंत मामले की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी।

विज्ञापन


आरोपी युवक व दोनों महिलाओं को थाने लाया गया। युवक के पास से लाइसेंसी पिस्टल, 20 कारतूस और पांच खोखे बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी आदेश (35) को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की छानबीन कर रही है। आरोपी खुद को वकील बता रहा है।
विज्ञापन


शाहदरा जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार देर रात को वीकेंड कर्फ्यू के दौरान सीमापुरी थाने में तैनात सिपाही मुनेश और विक्रम गश्त पर थे। अप्सरा बॉर्डर से सीमापुरी जाने वाली सड़क पर जे एंड के ब्लॉक बस स्टैंड पर एक कार खड़ी थी। कार में दो महिलाएं व एक पुरुष मौजूद थे। किसी ने भी मास्क नहीं लगाया हुआ था। सिपाहियों ने कार चालक से वहां खड़े होने का कारण पूछा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बात पर आरोपी भड़कने लगा। सिपाही ने उनसे कहा कि न तो किसी ने मास्क लगाया हुआ है और कर्फ्यू का पास कहां है। आरोप है कि इसी बात पर कार में मौजूद महिलाओं ने दोनों सिपाहियों से मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर नशे में धुत युवक ने अपनी पिस्टल निकालकर पांच गोलियां चला दीं।

दोनों सिपाहियों ने मामले की सूचना अधिकारियों को दी। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी वहां पहुंच गए। तीनों को काबू कर थाने लाया गया। मेडिकल कराने पर आरोपी कार चालक आदेश (35) के शराब पीने की पुष्टि हुई। पुलिस तीनों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

तेज रफ्तार कार ने बैरिकेड में मारी टक्कर, हवलदार घायल

पश्चिम विहार इलाके में नाइट कर्फ्यू के दौरान तेज रफ्तार कार ने पुलिस बैरिकेड में तेज टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बैरिकेड पर तैनात हवलदार घायल हो गया। कार रोकने के बजाय आरोपी बैक कर भगाने लगा। कार की चपेट में सिपाही और गार्ड घायल हो गए। पुलिस कर्मियों ने पीछा कर मंगोलपुरी फ्लाईओवर पर कार रोक लिया। पुलिस ने कार चला रहे रोहिणी निवासी अमित के साथ कार सवार रोहिणी निवासी सुमित और संजय को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने नाइट कर्फ्यू के दौरान बाहर निकलने के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दिया।

पुलिस के मुताबिक पश्चिम विहार ईस्ट थाने में तैनात एएसआइ धर्मचंद अन्य पुलिस कर्मियों के साथ शनिवार रात डिस्ट्रिक्ट पार्क के सामने फुटओवर ब्रिज के पास बैरिकेड लगाकर वाहनों की जांच कर रहे थे। रात डेढ़ बजे पीरागढ़ी की ओर से तेज रफ्तार आई-10 कार ने बैरिकेड में टक्कर मार दी। इससे बैरिकेड के पीछे खड़ा हवलदार बाबूलाल घायल हो गया। चालक कार को बैक कर भागने की कोशिश की और इस दौरान बाइक पर गश्त कर रहे सिपाही राजेंदर भी जख्मी हो गया। बाइक में टक्कर लगने से कार का पिछला बंपर गिर गया।

तेज आवाज सुनकर फुटओवर ब्रिज पर तैनात गार्ड ने पुलिसकर्मी के साथ मिलकर कार चालक को काबू करने के प्रयास किया। इस दौरान गार्ड अरविंद भी घायल हो गया। इसके बाद चालक यू टर्न कर कार को लेकर पीरागढ़ी की ओर भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने वहां से गुजर रही गाड़ी को रोककर उनकी मदद से कार का पीछा करने लगे। पुलिसकर्मियों ने कार को मंगोलपुरी फ्लाइओवर पर रोकने में कामयाब हो गए।

बाइक सवार एसआई को स्कूटी सवार ने मारी टक्कर

गीता कॉलोनी इलाके में स्कूटी सवार युवक ने बाइक से जा रहे दिल्ली पुलिस के एसआई को टक्कर मार दी। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। बाद में घायल को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने पीड़ित अनिल शर्मा (51) की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है। अनिल ब्रह्मपुरी इलाके में सपरिवार रहते हैं। उनकी तैनाती मध्य जिला के कंट्रोल रूम में है। शनिवार को वह अपनी बाइक से ड्यूटी पर जाने के लिए निकले। इस बीच शांति वन के पास रांग साइड आ रहे स्कूटी सवार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में अनिल के हाथ-पैर और सिर में गंभीर चोट लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed