{"_id":"650922683bb542a21c0eedb6","slug":"a-live-in-man-shot-himself-in-delhi-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: 'मेरे पति ने खुद को गोली मार ली'...पीसीआर कॉल पर बोली महिला, छह साल से लिव इन में रह रहे थे दोनों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: 'मेरे पति ने खुद को गोली मार ली'...पीसीआर कॉल पर बोली महिला, छह साल से लिव इन में रह रहे थे दोनों
Tue, 19 Sep 2023 10:11 AM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Tue, 19 Sep 2023 10:11 AM IST
सार
दिल्ली में लिव इन में रहने वाले एक व्यक्ति को खुद को गोली मारने की खबर सामने आई है। अभी मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही मौत की वजह पताचल सकेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंगलवार सुबह 01:23 बजे एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई। महिला कॉलर ने कहा कि टीनू पब्लिक स्कूल के पास मेरे पति ने अपने आप को गोली मार ली है। घटनास्थल पर पहुंचने पर एक व्यक्ति मृत अवस्था में मिला। उसके सिर में गोली लगी थी। मृतक की पहचान राजेश तोमर (40) के रूप में हुई है। वह भिंड मुरैना, मध्य प्रदेश का रहने वाला था। अभी वह बी ब्लॉक, संगम विहार दिल्ली में रह रहा था।
विज्ञापन
पूछताछ करने पर पता चला कि मृतक राजेश तोमर अपनी लिव इन पार्टनर महिला और उसके तीन बच्चों के साथ छह साल से इसी पते पर रह रहा था। धारा 25/54/59 आर्म्स के तहत मामला दर्ज जांच की जा रही है। फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। मौके से खाली कारतूस, एक देशी पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन