फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   A flurry of accusations and counter-allegations in AAP-BJP

आप-भाजपा में आरोप-प्रत्यारोपों की झड़ी

Sun, 08 May 2022 01:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
A flurry of accusations and counter-allegations in AAP-BJP
नई दिल्ली। भाजपा नेता तजिंदरपाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी मामले में शनिवार को दूसरे दिन भी आम आदमी पार्टी (आप) और भाजपा में आरोप-प्रत्यारोपों की झड़ी लगी। दोनों ही दलों के नेता एक-दूसरे पर हमलावर रहे। आप ने भाजपा, दिल्ली और हरियाणा पुलिस को कटघरे में खड़ा किया है। पार्टी का आरोप है कि जिस तरह से पूरी भाजपा और दिल्ली-हरियाणा की पुलिस बग्गा को बचाने में जुटी है, इससे साबित हो गया कि भाजपा अपराधियों की पार्टी है। भाजपा देश को नफरत और हिंसा की ओर इसलिए खींचना चाहती है, ताकि महंगाई, बेरोजगारी, अशिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी समेत बुनियादी मुद्दों पर बात न हो सके।
विज्ञापन

पार्टी दफ्तर में मीडिया से बात करते हुए आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि पुलिस के दुरुपयोग पर जब भाजपाई बोलते हैं, तो ऐसा लगता है कि ओसामा बिन लादेन अहिंसा का उपदेश दे रहा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री कार्यालय और घर पर सीबीआई का छापा, उपमुख्यमंत्री के घर पर सीबीआई का छापा, स्वास्थ्य मंत्री पर सीबीआई का छापा, दिल्ली सरकार के सारे मंत्रियों पर ईडी और सीबीआई का छापा, 35 विधायकों को पकड़ गिरफ्तार कर जेल में डालने का काम भाजपा की पुलिस ने किया। विधायक सोमनाथ भारती के कुत्ते को पकड़ने के लिए भाजपा वालों ने 40 पुलिसकर्मियों को भेजा था।
विज्ञापन

संजय सिंह के मुताबिक, यूपी की भाजपा सरकार ने एक ही दिन में मेरे खिलाफ 9 एफआईआर की। यहां तक कि राष्ट्रद्रोह का भी मुकदमा दर्ज करवाया। अभी भी मेरे ऊपर करीब 23 मुकदमे हैं। पार्टी का लखनऊ स्थित दफ्तर बंद करा दिया। फिर भी, भाजपा पुलिस के दुरुपयोग की बात कह रही है। बग्गा को पंजाब पुलिस ने पांच-पांच समन भेजे, लेकिन वो जांच में सहयोग देने के लिए थाने नहीं गए। उन्होंने बग्गा को अपराधी बताते हुए कहा कि उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय परिसर में घुसकर एक वकील को पीटने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आतिशी बोलीं, भाजपा जहां होती है, वहां दंगे होते हैं
आप विधायक आतिशी ने आरोप लगाया कि भाजपा जहां होती है, वहां दंगे किए जाते हैं। बग्गा इसका जीता जागता उदाहरण है। बग्गा के खिलाफ ऐसा कोई केस नहीं है, जो रजिस्टर्ड न हो। इस बार जब बग्गा ने पंजाब के भाईचारे और माहौल को खराब करने की कोशिश की है, तो पंजाब पुलिस एक्शन लेगी। भाजपा ऐसे व्यक्ति को बचाने की कोशिश कर रही है, जो दंगे भड़काने, हिंसा व गाली-गलौज करने का आरोपी है। आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने सवाल किया कि सीबीआई, ईडी, इनकम टैक्स की टीम बंगाल, राजस्थान या किसी राज्य में जाएगी और वहां की पुलिस उनको हिरासत में ले ले, तब क्या होगा। उनका आरोप है कि कई मामलों में आरोपी बग्गा को पटियाला हाउस कोर्ट ने तो दोषी भी करार दिया है। ऐसे व्यक्ति को बचाने के लिए दो राज्यों की पुलिस का इस्तेमाल करना दुर्भाग्यपूर्ण बात है। भाजपा को समझना चाहिए कि वो आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को बचाने की कोशिश करेगी, पूरे देश की संघीय व्यवस्था चरमरा जाएगी।

अपने गिरेबां में झांके आप नेता
दिल्ली भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने आप सांसद संजय सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें अपने गिरेबां में झांकने की जरूरत है। उनकी पार्टी में सभी तरह के अपराधों में नामजद नेता हैं। बग्गा पर बात करने के दौरान वह यह भूल गए कि उन्होंने अपने नेता अरविंद केजरीवाल के साथ मिलकर किस तरह प्रशांत भूषण को अपमानित कर पार्टी से बाहर निकाला था। कपूर ने बग्गा को राष्ट्रवादी सोच से ओतप्रोत शख्सियत बताया, जिन्होंने कोविड काल में मानव सेवा की नई मिसाल स्थापित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed