फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   A 9-year-old girl was raped, murdered and her body was locked in a suitcase

Delhi News: नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म, हत्याकर शव सूटकेस में बंद किया

Mon, 09 Jun 2025 01:52 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
A 9-year-old girl was raped, murdered and her body was locked in a suitcase
सबहेड - उत्तर पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके की घटना, अपने फ्लैट पर बुलाकर वारदात को अंजाम देने के बाद गेट पर ताला लगाकर भाग निकला आरोपी पड़ोसी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। यमुनापार के दयालपुर थाना क्षेत्र के नेहरू विहार इलाके में नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म कर उसकी हत्याकर दी गई। पड़ोसी ने फ्लैट में बुलाकर पहले बच्ची से दुष्कर्म किया फिर हत्याकर शव सूटकेस में बंद कर दिया। इसके बाद आरोपी फ्लैट के गेट पर बाहर से ताला लगाकर भाग गया। देर तक जब बच्ची घर नहीं पहुंची तो परिजन ने तलाश शुरू की। बाद में पता चला कि बच्ची फ्लैट में गई है। वहां पर पहुंचने पर सूटकेस में बच्ची लहूलुहान मिली। बच्ची के शरीर पर कपड़े नहीं थे। अस्पताल ले जाने पर डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस हत्या, दुष्कर्म और पॉक्सो की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर आरोपी को तलाश रही है।
परिजन ने बताया कि शाम सात बजे बच्ची घर के पास रहने वाली अपनी बड़ी मां के घर बर्फ देने गई थी। काफी देर तक नहीं आने पर परिजन ने बड़ी मां को कॉल किया तो पता चला कि बच्ची वहां पहुंची ही नहीं। इस बीच एक महिला ने बताया कि बच्ची एक फ्लैट में गई है। परिजन वहां पहुंचे तो फ्लैट के गेट पर ताला लगा था। ताला तोड़कर परिजन अंदर दाखिल हुए तो वहां सूटकेस था। बच्ची लहूलुहान हालत में मिली। बच्ची के पिता उसे जगप्रवेश अस्पताल ले गए जहां से पुलिस को घटना के बारे में पता चला। परिजन ने बताया कि बच्ची से बर्बरता की गई है। उसके चेहरे पर चोट के कई निशान भी मिले हैं।
विज्ञापन

---------------

कई टीमें आरोपी की तलाश में जुटी

बच्ची के परिवार में माता-पिता के अलावा दो भाई और अन्य सदस्य हैं। बच्ची पांचवीं कक्षा की छात्रा थी। पुलिस को शनिवार रात करीब 8:41 बजे बजे घटना की सूचना मिली। आरोपी का पता लगाने के लिए टीमों को लगाया गया है। परिजन की सुरक्षा के लिए अर्धसैनिक बलों के साथ ही पुलिस जवानों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आशीष मिश्रा, डीसीपी, उत्तर पूर्वी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed