फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   99.30 lakh found from Fortuner car in noida, there is a possibility of use in elections

नोएडा : फॉच्यूर्नर से 99.30 लाख मिले, चुनाव में इस्तेमाल की आशंका

Wed, 19 Jan 2022 06:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 19 Jan 2022 06:16 AM IST
सार

संतोषजनक जानकारी नहीं दे पाए दिल्ली निवासी कार सवार दो युवक।

विज्ञापन
99.30 lakh found from Fortuner car in noida, there is a possibility of use in elections
चेकिंग के दौैरान बरामद पैसे और कार... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता के अनुपालन में लगी स्टैटिक सर्विलांस टीम (एसएसटी) ने मंगलवार सुबह स्टेडियम के पास फॉच्यूर्नर कार से 99.30 लाख रुपये बरामद किए। कार सवार दो युवकों को हिरासत में लेकर पुलिस व आयकर विभाग की टीम ने पूछताछ की तो वह कोई संतोषजनक जानकारी नहीं दे पाए। इसके बाद कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने नकदी जब्त कर ली। आयकर विभाग व पुलिस ने नकदी का इस्तेमाल चुनाव में होने की आशंका जताई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, चुनाव में धन के दुरुपयोग पर नजर रखने के लिए एसएसटी की टीमें तैनात की गई हैं। मंगलवार सुबह एक टीम ने सेक्टर-21ए स्थित स्टेडियम के पास कार को रोका तो उसमें चालक समेत दो युवक सवार थे। कार में 99,30,500 रुपये रखे थे। पुलिस व एसएसटी की टीम दोनों को कोतवाली सेक्टर-24 लेकर आ गई और आयकर विभाग को सूचना दी। जब उनसे पूछताछ की गई तो पता चला कि कार को वजीरपुर, दिल्ली निवासी अखिलेश चला रहा था और साथ में करोल बाग निवासी अरुण बैठा था।
विज्ञापन


पूछताछ में पता चला कि नकदी दिल्ली के अशोक विहार निवासी आयुष जैन की है। आयुष जैन गारमेंट कारोबारी हैं और उनकी कई फैक्ट्रियां हैं। कार निधि अग्रवाल के नाम पर है। निधि के पति नितिन व आयुष कारोबार में साझेदार हैं। दोनों युवकों ने बताया कि पैसे कोतवाली सेक्टर-24 क्षेत्र की एक कंपनी में देने थे। हालांकि, जब आयकर विभाग व पुलिस ने कंपनी में जाकर पता किया तो वहां इससे मना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पक्ष रखने सामने नहीं आए कारोबारी व कार मालिक
देर शाम तक बरामद नकदी की आधिकारिक जानकारी देने के लिए आयुष, नितिन व निधि को बुलाया गया, लेकिन तीनों पक्ष रखने कोतवाली सेक्टर-24 थाने नहीं पहुंचे। इसके बाद चुनाव में नकदी के इस्तेमाल की आशंका जताई गई। हालांकि, अभी किसी पार्टी या प्रत्याशी से कार मालिक या कारोबारी के संबंधों के बारे में जांच चल रही है।

पांच दिन में 1.30 करोड़ से अधिक मिले
आचार संहिता लगने के बाद पुलिस व प्रशासन सख्त हैं। टीमें लगातार नकदी बरामद कर रही हैं। पांच दिनों में पुलिस ने 1.30 करोड़ रुपये से ज्यादा नकदी बरामद की गई है। चार दिन पहले कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने सेक्टर-61 के पास से 25 लाख रुपये और कोतवाली सेक्टर-20 क्षेत्र से करीब एक लाख रुपये की बरामदगी हुई थी। सोमवार को कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने पांच लाख रुपये की बरामदगी की तो मंगलवार को 99 लाख से अधिक बरामदगी स्टेडियम के पास से फॉच्यूर्नर से हो गई।


रबूपुरा के मुख्य मार्गों पर कई वाहनों की जांच
रबूपुरा (संवाद)। निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से विधानसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए क्षेत्र में बाहर से आने वाले वाहनों की निगरानी शुरू कर दी गई है। स्टैटिक सर्विलांस टीम (एसएसटी) ने मंगलवार को हरियाणा सीमा और अन्य स्थानों पर वाहनों की सघन चेकिंग की। थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि यूपी-हरियाणा सीमा के रबूपुरा-फलैदा मार्ग, रबूपुरा-भाईपुर मार्ग और रबूपुरा-झाझर मार्ग       आदि मार्गों पर टीम ने सघन जांच अभियान चलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed