{"_id":"5ca785febdec22493442f032","slug":"91554482686-delhi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"र्मी ने अप्रैल में आठ साल का तोड़ा रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
र्मी ने अप्रैल में आठ साल का तोड़ा रिकॉर्ड
विज्ञापन
गर्मी ने अप्रैल में आठ साल का तोड़ा रिकॉर्ड
- इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा शुक्रवार, पारा 39.3 पर पहुंचा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में गर्मी ने सितम ढाना शुरू कर दिया है। लगातार ऊपर जा रहे पारे के कारण गर्मी ने अप्रैल में बीते आठ साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह अप्रैल सीजन का भी सबसे गर्म दिन रहा। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार व रविवार को तापमान में मामूली राहत के बाद सोमवार से एक बार फिर से पारा ऊपर जाएगा।
दिल्ली में बीते आठ साल (वर्ष 2011 से 2018) के बीच 5 अप्रैल को कभी भी इतना अधिक तापमान नहीं रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39.3 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को पारे के ऐसे तेवरों से लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया। लू जैसी स्थिति रहने के कारण गर्मी का ज्यादा अहसास हुआ। पालम केंद्र पर तो अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की मानें तो शनिवार व रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। साथ ही कुछ इलाकों में हल्की बारिश व 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है। इस कारण बढ़ते पारे में थोड़ा ब्रेक लगेगा। उसके बाद से तापमान 40 के पार जाने की संभावना है।
कब कितना तापमान
वर्ष अधिकतम न्यूनतम
2018 39.0 23.0
2017 36.0 30.0
2016 39.0 26.0
2015 26.0 16.0
2014 32.0 20.0
2013 33.0 19.0
2012 38.0 22.0
2011 32.0 15.0
--------