फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   85.87 lakh rupees had to be sent to 25 places in the country, most of the amount came from Gulf countries

गोलमाल : देश में 25 जगह भेजने थे 85.87 लाख रुपये, खाड़ी देशों से आई थी ज्यादातर रकम

Fri, 07 Jul 2023 05:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 07 Jul 2023 05:16 AM IST
सार

पकड़े गए आरोपी मिस्बाहुद्दीन (23) और शम्मीम हुसैन (24) इस रकम को नोएडा ले जा रहे थे। पुलिस टीमें इनके मालिक को पकड़ने के लिए दिल्ली व नोएडा में दबिश दे रही हैं। साथ ही, मोबाइल, इंस्टाग्राम व ईमेल खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
85.87 lakh rupees had to be sent to 25 places in the country, most of the amount came from Gulf countries
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

तिलक मार्ग थाना इलाके के मथुरा रोड पर मटका पीर के पास केरल निवासी दो युवकों से बरामद 85.87 लाख रुपये देश में 25 से ज्यादा जगह भेजे जाने थे। पकड़े गए आरोपी मिस्बाहुद्दीन (23) और शम्मीम हुसैन (24) इस रकम को नोएडा ले जा रहे थे। पुलिस टीमें इनके मालिक को पकड़ने के लिए दिल्ली व नोएडा में दबिश दे रही हैं। साथ ही, मोबाइल, इंस्टाग्राम व ईमेल खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की भाभी का नोएडा में मकान है। दोनों आरोपी वहां रहते हैं। इनका मालिक दिल्ली-6 में रहता है। मालिक के कहने पर दोनों आरोपी रकम को देश में जगह-जगह भेजने के लिए नोएडा ले जा रहे थे। जिन लोगों को रकम भेजी जानी थी, उनमें से कुछ के परिजन व रिश्तेदार खाड़ी देशों में रहते हैं। पुलिस आरोपियों के बैंक खातों व मोबाइलों की डिटेल भी खंगाल रही है। 
विज्ञापन


खुफिया विभाग, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल व अन्य एजेंसियों ने दोनों आरोपियों से पांच घंटे से ज्यादा पूछताछ की है। एसीपी बाराखंभा अतुल कुमार व तिलक मार्ग थानाध्यक्ष बृजेश मिश्रा की टीम ने भी पूछताछ की। तिलक मार्ग थाना पुलिस ने दोनों को बाउन-डाउन (पाबंद, यानी जब पुलिस बुलाएगी थाने आना होगा) कर दिया है। आयकर विभाग व ईडी की टीमें भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे आता हे पैसा
खाड़ी देशों से कैश नहीं लाया जा सकता है। इसे लाने पर मोटा टैक्स लगता है। ऐसे में वहां रहने वाले लोग या शरारती तत्व वहां के हवाला कारोबारी को दिनार देते हैं। हवाला कारोबारी कमीशन काट लेता है। इसके बाद दिल्ली में बैठे साथी हवाला कारोबारी वहां रहने वाले लोगों के बैंक खाता नंबर व मोबाइल नंबर देते हैं। यहां पर हवाला कारोबारी कमीशन काटकर रकम एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने वालों को देते हैं। ये अपना कमीशन लेकर रकम को उनके परिजनों के बैंक खाते में जमा करा देते हैं या फिर संबंधित जगह पर साथियों को बोलकर खाड़ी देशों में रहने वाले परिजनों तक पहुंचा देते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed