फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   75 FIRs were registered in Red Fort violence case 183 people including Deep Sidhu were arrested

कृषि कानून वापस: लाल किला हिंसा मामले में दर्ज हुई थीं 75 एफआईआर, दीप सिद्धू समेत 183 लोग हुए थे गिरफ्तार

Fri, 19 Nov 2021 10:24 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Fri, 19 Nov 2021 10:24 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 26 जनवरी को किसानों को 42 शर्तों के साथ तय मार्गों पर ही ट्रैक्टर रैली निकालने की अनुमति दी गई थी।

विज्ञापन
75 FIRs were registered in Red Fort violence case 183 people including Deep Sidhu were arrested
लाल किले पर प्रदर्शन करते किसान - फोटो : पीटीआई

विस्तार

26 जनवरी की किसान हिंसा दिल्ली के इतिहास में इस तरह दर्ज हो गई है कि उसे कभी भुलाया जा नहीं सकता। किसान हिंसा में एक किसान की मौत हुई थी और 150 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए थे। मगर देश को शर्मसार करने वाली घटना इसी दिन घटी थी। किसान के एक समूह ने लाल किले की प्राचीर पर धार्मिक झंडा पहरा दिया था। 26 जनवरी को किसान हिंसा को लेकर कुल 75 एफआईआर दर्ज हुई थीं।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 26 जनवरी को किसानों को 42 शर्तों के साथ तय मार्गों पर ही ट्रैक्टर रैली निकालने की अनुमति दी गई थी। मगर किसान ने पुलिस की शर्तें नहीं मानी। किसान आईटीओ व लाल किले पर पहुंच गए। यहां पर किसानों ने जमकर उत्पात मचाया था। आईटीओ के पास डीडीयू मार्ग पर टैक्टर पलटने से यूपी के एक किसान की मौत हो गई थी। लालकिले पर आंदोलनकारी किसान हिंसक हो गए थे। किसान ने पुलिसकर्मियों पर तलवार व डंडे आदि से हमला कर दिया था। पुलिसकर्मियों ने काफी गहरी खाई में कूदकर अपनी जान बचाई थी। खाई में कूदने से पुलिसकर्मियों के हाथ-पैर टूट गए थे। किसानों के एक समूह ने लाल किले की प्राचीर पर धार्मिक झंडा फहराने के साथ-साथ लाल किले से ऐतिहासिक चीजें ले गए थे।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि 26 जनवरी को दिल्ली में लालकिले व आईटीओ समेत कई जगहों पर हुई हिंसा को लेकर कुल 75 एफआईआर दर्ज हुई थीं। इनमें से करीब 54 एफआईआर की जांच स्थानीय थाना पुलिस से लेकर अपराध शाखा को सौंप दी गई थीं। दिल्ली पुलिस ने इन एफआईआर में आरोपी 183 लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें पंजाब के अभिनेता दीप सिद्धू भी शामिल था। हालांकि, ज्यादातर एफआईआर में चाजशीट दाखिल हो चुकी है और आरोपियों को जमानत मिल चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में शामिल नहीं हुए किसान नेता
किसान हिंसा को लेकर किसान नेताओं को कई एफआईआर में नामजद किया गया था। दिल्ली पुलिस ने इन किसान नेताओं को पूछताछ के लिए नोटिस भी जारी किया था। कुछ नेताओं को दो से तीन बार नोटिस जारी किए गए थे। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि किसान हिंसा को लेकर किसान नेताओं समेत करीब 400 लोगों को नोटिस जारी किए गए थे। मगर बड़े किसान नेता से अभी तक पूछताछ नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed