{"_id":"5c34e621bdec223c70052a4c","slug":"71546970657-delhi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप ने किया केंद्र सरकार पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप ने किया केंद्र सरकार पर हमला
विज्ञापन
‘राफेल जांच से बचने के लिए सीबीआई प्रमुख को हटाया’
आप ने किया केंद्र सरकार पर हमला
अलोकतांत्रिक और नियम कानूनों को ताक पर रखकर की थी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने सीबीआई प्रमुख पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले को आधार बनाते हुए केंद्र सरकार पर हमला बोला। पार्टी का आरोप है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने साबित किया है कि प्रधानमंत्री ने राफेल की जांच से बचने के लिए अलोकतांत्रिक तरीके से आलोक वर्मा को पद से हटाया था।
आप सांसद संजय सिंह ने मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए आरोप लगाया कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने साबित किया है कि प्रधानमंत्री ने राफेल घोटाले की जांच से बचने के लिए आधी रात को सीबीआई प्रमुख आलोक वर्मा को पद से हटाया था। उस दौरान जिस तरह से कार्रवाई हुई, वह अलोकतांत्रिक और नियम कानूनों को ताक पर रखकर की गई थी।
संजय सिंह के मुताबिक, प्रधानमंत्री डीओपीटी (डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग) के मंत्री भी हैं। सीबीआई व सीवीसी भी उन्हीं के अधीन है, लेकिन इन संस्थाओं को उन्होंने असंवैधानिक तरीके से इस्तेमाल करने की कोशिश की। इसके लिए प्रधानमंत्री को सुप्रीम कोर्ट समेत पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
आरक्षण पर झूठ बोल रहे प्रधानमंत्री : संजय
संजय सिंह ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री सवर्णों को 10 फीसदी आरक्षण देने के मामले में एक बार फिर देश की जनता से झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी जानते हैं कि जिस भी राज्य में 50 फीसदी आरक्षण का दायरा पार करने की कोशिश हुई, अदालत ने उस पर रोक लगा दी। इसके लिए संविधान संशोधन की जरूरत है, जो सरकार के दो तिहाई बहुमत से ही संभव होगा। संजय सिंह ने बताया कि आज भाजपा के पास न तो लोकसभा में और न ही राज्यसभा में दो तिहाई बहुमत है।