फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   65 arrested in two illegal hookah parlours

दो हुक्का बार में मना रहे थे पार्टी, 65 गिरफ्तार

Mon, 04 Jan 2021 12:44 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
65 arrested in two illegal hookah parlours
नई दिल्ली। रोहिणी जिले की स्पेशल स्टाफ ने प्रशांत विहार और नार्थ रोहिणी के रेस्तरां में अवैध रूप से चल रहे दो हुक्का बार पर छापा मारकर मालिक और मैनेजर समेत 65 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए ग्राहकों में तीन नाबालिग हैं। पुलिस ने 22 हुक्का, चिमनी, पाइप, दो पैकेट फिल्टर, एक पैकेट फ्लेवर तंबाकू बॉक्स, तीन खुले तंबाकू आदि सामान जब्त किया है। पुलिस ने सरकारी आदेश का उल्लंघन और महामारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिला पुलिस उपायुक्त पीके मिश्रा ने बताया कि नए साल पर स्पेशल स्टाफ को इलाके में चल रहे रेस्तरां और बार पर निगरानी रखने का निर्देश दिया गया था। निरीक्षक ईश्वर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम सादी वर्दी में इन पर निगरानी रख रही थी। इसी बीच पुलिस को रोहिणी सेक्टर-9 के आरजी कंप्लेक्स में स्थित अपटाउन कैफे में अवैध रूप से हुक्का परोसने की जानकारी मिली। 31 दिसंबर की रात पुलिस टीम ने तुरंत वहां छापा मारा। वहां 22 लोग हुक्के का सेवन कर रहे थे। सभी कोविड नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। वहां चार युवक ग्राहकों को हुक्का परोस रहे थे। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। कैफे और हुक्का बार मालिक की पहचान अलीपुर निवासी साहिल के रूप में हुई। पुलिस ने यहां से मिले 10 हुक्का, चिमनी, पाइप और अन्य सामान जब्त कर लिया।
विज्ञापन

इसी तरह 1 जनवरी की रात पुलिस ने सेक्टर-8 रोहिणी में स्थित मड हाउस रेस्तरां में हुक्का परोसे जाने की सूचना पर वहां छापा मारा। वहां अवैध रूप से हुक्का बार चलाया जा रहा था। पुलिस ने वहां मौजूद 32 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। छह लोग इन्हें हुक्का परोस रहे थे। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार ग्राहकों में 20 लड़के और 12 लड़कियां थी। जिसमें तीन नाबालिग थे। पुलिस ने रेस्तरां के तीन मैनेजर संजय अग्रवाल, अमित धानकर और प्रदीप सिंघल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। यहां से पुलिस ने 12 हुक्का, चिमनी और पाइप समेत अन्य सामान बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed