फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   62 corona patients found in delhi on friday two infected died

कोरोना रिटर्न्स: 77 दिन बाद दिल्ली में मिले सबसे अधिक मामले, 14 इलाके सील, 111 हुई कंटेनमेंट जोन की संख्या

Fri, 12 Nov 2021 08:28 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 12 Nov 2021 08:28 PM IST
सार

दिल्ली में स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चेतावनी सच होती हुई नजर आ रही है। प्रदूषण और त्योहार ने राजधानी में संक्रमण दर बढ़ाई दी है। वहीं इसके बावजूद कोरोना जांच में सरकार ने इजाफा नहीं किया। स्वास्थ्य विभाग ने  संक्रमण दर में 0.04 फीसदी का इजाफा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
62 corona patients found in delhi on friday two infected died
कोरोना जांच - फोटो : पीटीआई

विस्तार

दिल्ली में आखिरकार स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चेतावनी सच साबित होती दिखाई दे रही है। शुक्रवार को राजधानी में 77 दिन बाद सबसे अधिक कोरोना के मामले सामने आए हैं। वहीं 21 दिन बाद संक्रमण के चलते दो मरीजों की मौत हुई है। गौर करने वाली बात है कि पिछले दो दिन में कोरोना जांच को लेकर कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है बावजूद इसके संक्रमण दर में 0.04 फीसदी का इजाफा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


इसके अलावा एक ही दिन में दिल्ली के 14 इलाकों को सील कर दिया गया है। यहां कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने की वजह से इन्हें कंटेनमेंट जोन में तब्दील कर सभी तरह की स्वतंत्रता को खत्म करते हुए लॉकडाउन जैसे नियम लागू कर दिए गए हैं। फिलहाल राजधानी में कंटेनमेंट जोन की संख्या 97 से बढ़कर 111 तक पहुंच चुकी है। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले एक दिन में कोरोना संक्रमण के नए मामलों की संख्या 40 से बढ़कर 62 दर्ज की गई है। वहीं इस दौरान दो मरीजों की मौत हुई है। इसके अलावा 56 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। पिछले एक दिन में 49874 सैंपल की जांच हुई थी जिनमें 0.12 फीसदी सैंपल कोरोना संक्रमित मिले हैं। ठीक एक दिन पहले 49912 सैंपल की जांच की गई थी लेकिन उनमें 0.08 फीसदी ही संक्रमित मिले थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में इससे पहले एक दिन में 61 मामले 27 अगस्त को दर्ज किए गए थे लेकिन इसके बाद से लगातार इनकी संख्या में कमी देखने को मिली। ठीक इसी तरह कोरोना संक्रमण की वजह से दिल्ली में आखिरी मौत 22 अक्तूबर को हुई थी। इसके बाद से अब तक एक भी मरीज की मौत नहीं हुई थी लेकिन अब दो मरीजों की एक ही दिन में मौत हुई है। वहीं 19 अगस्त को आखिरी बार दिल्ली में एक से अधिक मरीजों की मौत दर्ज की गई थी। 

फिलहाल दिल्ली में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 14,40,332 हो चुकी है जिनमें से 1414868 मरीज अब तक ठीक हुए हैं। इनके अलावा मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 25093 हो चुकी है। इनके अलावा सक्रिय मरीजों की संख्या भी 371 है जिनमें से 156 मरीजों का इलाज उनके घरों में चल रहा है।


विभाग ने यह भी बताया कि पिछले एक दिन में 81035 लोगों ने वैक्सीन ली है जिनमें से 52389 ने दूसरी खुराक ली है। फिलहाल दिल्ली में दोनों खुराक लेकर टीकाकरण खत्म करने वालों की संख्या बढ़कर 77.97 लाख हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed