फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   50 year old man had to pay a heavy price for eating fish in delhi

मछली खाना पड़ा भारी: रातभर दर्द में तड़पा 50 वर्षीय शख्स, डॉक्टर को करनी पड़ी एंडोस्कोपी... तब जाकर मिली राहत

Sun, 04 Jan 2026 08:27 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 04 Jan 2026 08:27 PM IST
सार

दिल्ली के 50 वर्षीय व्यक्ति को मछली खाते समय कांटा गले में फंस गया। दर्द, जलन और निगलने में समस्या हुई। अस्पताल में एंडोस्कोपी से कांटा निकाला गया।

विज्ञापन
50 year old man had to pay a heavy price for eating fish in delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

कुछ के लिए मछली बनाकर खाना जरूर जीभ का स्वाद होता होगा। मगर, दिल्ली में एक 50 वर्षीय शख्स के लिए मछली खाना भारी पड़ गया। मछली खाने के दौरान उसका कांटा गले में फंस गया। इसके चलते मरीज को खाना निगलने से लेकर गले में दर्द और जलन की परेशानी का सामना करना पड़ा और वह रातभर दर्द से तड़पता रहा।

विज्ञापन
Trending Videos

विकासपुरी में रहने वाले मरीज को उपचार के लिए रोहिणी स्थित डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर अस्पताल लाया गया। अस्पताल के ईएनटी विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. पंकज कुमार ने कहा कि मरीज ने गलती से खाते समय मछली का कांटा (हड्डी) निगल ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह कांटा मरीज के जीभ के पीछे के हिस्से में फंस गया। इस कारण मरीज को काफी तकलीफ उठानी पड़ी। गले में जलन, दर्द और निगलने में दिक्कत कारण मरीज पूरी रात सो नहीं पाया। मरीज उपचार के लिए सुबह अस्पताल आया।

विज्ञापन

एंडोस्कोपिक जांच में पता चला कि मछली का कांटा जीभ के निचले हिस्से और वैलेकुला में फंसा हुआ था। एंडोस्कोपी का इस्तेमाल करके बिना किसी परेशानी के मछली के कांटे को सफलतापूर्वक निकाला गया। उन्होंने बताया कि कांटा निकलने के बाद मरीज ने राहत की सांस ली। मछली खाते समय लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed