फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   5 arrested of extortion gang threatening to implicate in rape

दुष्कर्म में फंसाने की धमकी दे उगाही करने वाले गिरोह के 5 गिरफ्तार

Tue, 26 Oct 2021 11:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
5 arrested of extortion gang threatening to implicate in rape
नई दिल्ली। डाबड़ी थाना पुलिस ने दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर कारोबारी से उगाही करने वाले गिरोह का खुलासा कर महिला सरगना समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 1.78 लाख रुपये, तीन सोने की अंगूठी, चार मोबाइल फोन, पुलिस फाइल, पुलिस की गाड़ियों पर लगने वाली लाइट, स्कूटी और एक कार बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

जिला पुलिस उपायुक्त शंकर चौधरी ने बताया कि 21 अक्तूबर को एक लकड़ी कारोबारी ने शिकायत देकर बताया था कि एक माह से उसके पास पूजा नाम की महिला का फोन आ रहा था। वह उसे प्लाई बोर्ड खरीदने के लिए बुला रही थी। 21 अक्तूबर को वे माता चानन देवी अस्पताल के पास थे तो पूजा का व्हाट्स एप कॉल आया। वह पांच मिनट में उनके पास पहुंच गई और अपने घर ले गई। वहां उसने पानी पिलाया। इसे पीते ही वे बेहोश हो गए। होश आया तो खुद को बिस्तर पर निर्वस्त्र पाया।
विज्ञापन

कमरे में मौजूद पांच-छह महिलाएं और तीन पुरुष उनकी पिटाई करने लगे। दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराने की धमकी देकर उन्होंने कारोबारी से 15 हजार रुपये, कलाई घड़ी, सोने की अंगूठी ले लिए। उन्होंने सात लाख रुपये मांगे और न देने पर दुष्कर्म की झूठी शिकायत दर्ज कराने और जान से मारने की धमकी दी। उनके चंगुल से किसी तरह छूटकर कारोबारी डाबड़ी थाने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के बाद पुलिस ने जीवन पार्क के उस मकान पर दबिश दी, जहां कारोबारी को ले जाया गया था। इसे रेवती और उसका पति वैभव वारदात के लिए मुहैया कराते थे। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में दंपती ने बताया कि गिरोह की सरगना राजौरी गार्डन निवासी महिला सोनू सूरी उर्फ शिवानी है। उसकी तितारपुर में दो दुकानें हैं और वह दो एनजीओ भी चलाती है। सोनू को गिरफ्तार करने के बाद जांच में पता चला कि दुष्कर्म के एक मामले में उसे सात साल की सजा हो चुकी है। 19 महीने जेल में रहने के बाद वह जमानत पर बाहर आई है। सोनू की निशानदेही पर उसके दो साथियों बुराड़ी निवासी शीतल अरोड़ा और टैगोर गार्डन निवासी हरविंदर सिंह को गिरफ्तार किया गया।

जांच में पुलिस को पता चला कि गिरोह के सभी सदस्यों की भूमिका अलग थी। सोनू टिंडर एप पर संभावित युवाओं के मोबाइल नंबर तलमशती थी। इन्हें वह शीतल अरोड़ा उर्फ पूजा को देती। वह दोस्ती करने के बाद युवा को रेवती के आवास पर लेकर आती थी। एक आरोपी उससे संबंध बनाने की कोशिश करती थी। इसी बीच गिरोह के अन्य सदस्य कमरे में आते थे। इसमें हरविंदर सिंह एक न्यायाधीश और कानूनी सलाहकार की भूमिका निभाता था। सोनू सूरी एनजीओ संचालक की भूमिका में रहती थी। मुकेश और वैभव पड़ोसी और परिवार की भूमिका निभाते थे। पुलिस के मुताबिक, घर से एक डायरी मिली है, जिसमें 34 लोगों से उगाही की बात लिखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed