{"_id":"5f3c39008ebc3e412109d3ea","slug":"5-arrested-for-assault-and-sabotage-in-kucha-mohtar-khan-ashram-news-noi5304810114","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूचा मोहतर खां में मारपीट-तोड़फोड़ के मामले में 5 गिरफ्तार, मुख्य आरोपी ललित पोंगी अब भी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूचा मोहतर खां में मारपीट-तोड़फोड़ के मामले में 5 गिरफ्तार, मुख्य आरोपी ललित पोंगी अब भी फरार
Wed, 19 Aug 2020 06:00 AM IST
नोएडा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2020 06:00 AM IST
विज्ञापन
कूचा मोहतर खां में मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया
- फोटो : amar ujala
कश्मीरी गेट के कूचा मोहतर खां इलाके में रविवार देर रात वाहनों व मकानों में तोड़फोड़ और घरों में घुसकर मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान चेतन, जतिन, विकास, गौरव और रित्विक के रूप में हुई है।
विज्ञापन
मुख्य आरोपी ललित पोंगी सहित अन्य की तलाश में पुलिस टीमें मॉडल टाउन सहित अन्य इलाकों में छापेमारी कर रही हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हमले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान भी कर ली गई है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों ने खुलासा किया है कि ललित का इलाके के कुछ युवकों से झगड़ा हुआ था। ललित ने उन्हें समझाने का प्रयास भी किया था, लेकिन जब वह नहीं माने तो मुख्य आरोपी ने अपने साथियों को बुलाकर क्षेत्र में जमकर बवाल काटा। हंगामे के दौरान कई राउंड गोलियां चलाई गईं। 50 से अधिक वाहनों को क्षतिग्रस्त करने के अलावा कई घरों में घुसकर भी मारपीट व तोड़फोड़ की गई। दो दिन बाद भी स्थानीय लोगों, महिलाओं और बच्चों में दहशत है। एहतियात के तौर पर इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन