फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   4319 people receives corona vaccine on first day in delhi no side effects seen

दिल्ली में कोरोना टीका: सफल रहा पहला दिन, 4319 कर्मचारियों ने लगवाए टीके, 52 में दिखा दुष्प्रभाव

Sat, 16 Jan 2021 09:56 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 16 Jan 2021 09:56 PM IST
विज्ञापन
4319 people receives corona vaccine on first day in delhi no side effects seen
वैक्सीन लगवाते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

कोरोना के खिलाफ निर्णायक जंग के आगाज के साथ ही राजधानी में टीकाकरण का पहला दिन सफल रहा। किसी भी कर्मचारी में टीका लगने के बाद देर रात तक कोई गंभीर दुष्प्रभाव का मामला नहीं मिला है। शनिवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीकाकरण का शुभारंभ किया। 

विज्ञापन


इसके बाद दोपहर को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने लोकनायक अस्पताल में टीकाकरण का निरीक्षण किया। इस बीच मुख्यमंत्री केजरीवाल ने टीका लगवाने आए स्वास्थ्य कर्मचारियों को गुलाब का फूल भेंट देकर उनकी हिम्मत की सराहना भी की। वहीं, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने पहले दिन की ड्राइव को कामयाब बताया।  
विज्ञापन


देर रात तक दिल्ली में 4319 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। पहले दिन करीब 50 फीसदी स्वास्थ्य कर्मचारियों को ही टीका लग पाया। हालांकि एक दिन में 8100 स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीका लगाने का लक्ष्य था। देर रात तक कुछ केंद्रों पर कर्मचारियों को टीका लगाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार से दिल्ली में टीकाकरण कार्यक्रम सुबह 10 से शाम 5 बजे तक संचालित रहेगा। टीकाकरण के पहले दिन राजधानी के कुछ अस्पतालों में विरोध देखने को मिला।  मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि टीका लेने वालों में उत्साह भी है और खुशी भी, हम सब मिलकर जल्द ही कोरोना को हराएंगे, लेकिन तब तक संक्रमण से बचाव के नियमों का पालन करते रहें।

दिल्ली सरकार के अधीन राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में कर्मचारियों ने टीका लगवाने से इनकार कर दिया। इसके बाद दूसरे कर्मचारियों को मौका दिया गया। वहीं केंद्र सरकार के आरएमएल अस्पताल के डॉक्टरों ने सीधे तौर पर टीकाकरण में भाग नहीं लेने की घोषणा की। 

दरअसल दिल्ली में कोरोना टीकाकरण के लिए 81 केंद्र बनाए गए हैं। एक दिन में यहां 8100 स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीका दिए जाने का लक्ष्य है। शनिवार को टीकाकरण शुरू होने में दो घंटे की देरी होने के चलते मंद गति देखने को मिली है। 

जानकारी के अनुसार लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में 33, पटपड़गंज स्थित मैक्स अस्पताल में 70, लोकनायक अस्पताल में 32, राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में 42 और दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में 46 स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीका लगाया गया। दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में सबसे पहले डॉ. प्रज्ञा ने टीका लगवाया। 

इस दौरान दो कर्मचारियों ने स्वास्थ्य ठीक न होने का हवाला देते हुए टीकाकरण में शामिल नहीं होने की जानकारी दी। इनके अलावा आरएमएल अस्पताल में 31, बुराड़ी अस्पताल 54, हेडगेवार अस्पताल 36, धर्मशीला अस्पताल में 82, मेट्रो अस्पताल में 56 और चाचा नेहरु अस्पताल में 49 कर्मचारियों को टीका लगाया गया। इनके अलावा अन्य केंद्रों पर भी टीका लगाया गया।  

52 लोगों को हुई परेशानी
कोरोना वायरस के टीकाकरण के पहले दिन दिल्ली में 52 लोगों में टीका लगने के बाद परेशानी हुई है। इनमें से एक की हालत गंभीर है। इसके अलावा नई दिल्ली जिले में चार लोगों को टीका लगने के बाद हल्के दुष्प्रभाव के मामले सामने आए हैं। देश में पहली बार दिल्ली में 52 स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीका लगने के बाद दिक्कतें हुई हैं। इनमें से दो स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीका की डोज लेने के कुछ घंटे बाद एलर्जी होने लगी थी। केवल एक ही कर्मचारी को एईएफआई सेंटर भेजने की नौबत आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed